बसंत पंचमी पर तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत 12 राज्यों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश हो सकती है. 28 जनवरी तक के मौसम को लेकर IMD ने अपडेट जारी किया है. इस बीच कुछ राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ेगी, वहीं दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत मिल सकती है.

Delhi NCR Weather Forecast

दिल्ली में कई दिन से घना कोहरा छाया हुआ है.

Aaj Ka Mausam 22 January 2026: दिल्ली समेत पूरे भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-NCR में धुंध का कहर जारी है, वहीं पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में सुबह-शाम की ठिठुरन है, लेकिन दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है, ठिठुरन से राहत भी मिल रही है. IMD ने 28 दिसंबर तक उत्तर और दक्षिण भारत के 12 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान

IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से आज और कल 23 जनवरी को उत्तर भारत में कहीं हल्की बारिश और कहीं बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. गरज चमक के साथ ओले गिरने और तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं कुछ राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने से भी ठिठुरन बढ़ सकती है.

विज्ञापन

26 से 28 जनवरी के बीच एक्टिव होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ

IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पछुआ हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर मौजूद है. उत्तर भारत में 120 समुद्री मील की रफ्तार वाली पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है. उत्तर-पश्चिमी भारत में 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा.

मौसम विभाग का इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

बता दें कि 2 पश्चिमी विक्षोभ के असार से 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और भारी बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 23 जनवरी को पंजाब गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने का अनुमान है. 24 और 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 26 जनवरी के दौरान घना कोहरा छा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ