50KM रफ्तार वाला तूफान, भारी बारिश...बंगाल के लिए चेतावनी, दिल्ली समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। पश्चिम बंगाल में तूफान आने की चेतावनी है। आइए जानते हैं कि देशभर में बारिश से किसी तरह के हालात बने हुए हैं?

Cyclone Latest Update

Cyclone Latest Update

Today IMD Weather Forecast: मानसून की वापसी का टाइम आ गया, लेकिन अभी भी मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी घने काले बादल छाए हुए हैं। बीती रात दिल्ली और इससे सटे नोएडा में खूब बारिश हुई। इससे पहले दोपहर में भी अच्छी बारिश रही। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत देशभर के 16 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला तूफान आने की आशंका है। तेलंगाना के 29 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राजस्थान में बारिश इस बार रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में ऐसे हैं मौसम के हालात

राजधानी दिल्ली में एक अगस्त से लागतार मानसून के बादल बरस रहे हैं। बीते दिन भी दिल्ली और नोएडा में अच्छी बारिश हुई। दोपहर में और रात में खूब बादल बरसे। आज सुबह भी दोनों शहरों में घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-नोएडा में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

बंगाल में समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल में तूफान आने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई है। यह सुपर टाइफून यागी का असर हो सकता है। आज कल और परसो पश्चिम बंगाल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसलिए मौसम विभाग की ओर से मछुआरों और टूरिस्टों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

आज और कल इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज और कल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बंगाल, गोवा, गुजरात, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ