दिल्ली-NCR में सीजन की पहली घनी धुंध, 13 राज्यों में भयंकर ठंड और बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घनी धुंध छाई है और भयंकर ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में और ज्यादा ठंड पड़ने, बर्फबारी होने और कुछ राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है, क्योंकि बीती रात एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है और नासा ने भी ला नीना एक्टिव होने का अपडेट दिया है, जो कमजोर है, लेकिन भारत में असरकारक रहेगा.

Weather Forecast | Western Disturbance | IMD Alert

पश्चिमी विक्षोभ और ला नीला के असर से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है.

IMD Latest Weather Update: दिल्ली और नोएडा में आज सीजन का पहली सबसे घनी धुंध छाई है, वहीं दिल्ली-NCR में आज 400 से ज्यादा AQI के साथ भयंकर प्रदूषण भी फैला है. दोनों शहरों ने धुंध के साथ स्मॉग की मोटी चादर भी ओढ़ी हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उत्तर भारत में घनी से बहुत घनी धुंध छाने, पहाड़ों पर बर्फबारी होने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कुछ राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है.

विज्ञापन

2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदला मौसम

IMD के अनुसार, जम्मू और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. दक्षिण-पश्चिम ईरान और आस&पास के इलाकों में भी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर लगभग 100 समुद्री मील की रफ्तार से चलने वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव पड़ रहा है. दूसरी ओर, नासा ने ला नीना के एक्टिव होने की पुष्टि भी कर दी है, जो कमजोर है, लेकिन भारत के उसका असर बना रहेगा.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम और AQI?

रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर (RWFC) के अनुसार, दिल्ली और नोएडा में 25 दिसंबर तक घनी से बहुत घनी धुंध छाने का रेड अलर्ट रहेगा. 21 और 22 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद आसमान साफ रहेगा. दिल्ली-NCR में आज भी AQI का स्तर बहुत ज्यादा खराब श्रेणी का है. आज दिल्ली का ओवरऑल AQI 405 है और नोएडा का 444 एवं ग्रेटर नोएडा का 241 है. वहीं चांदनी चौक का 404, अशोक नगर में 443, लाजपत नगर में 332, साहिबाबाद (गाजियाबाद) में 454, राजौरी गार्डन में 443, मुखर्जी नगर में 410, अशोक विहार में 420 और ITO चौक पर 425 AQI है.

इन राज्यों में होगी बारिश और छाएगा कोहरा

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर के अगले 5 दिन पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 21 और 22 दिसंबर को पंजाब में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार में 25 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भी कोहरा छाने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत भी कोहरे की चपेट में रहेगा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण शीत लहर चलने की संभावना भी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ