---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

सोशल मीडिया पर भिड़ गए ओला के मालिक Bhavish Aggarwal और कॉमेडियन Kunal Kamra, सामने आई ये बड़ी वजह

Bhavish Aggarwal engaged in a verbal spat with Kunal Kamra: भाविश ने कुणाल को सख्त लहजे में कहा कि शांत बैठे रहिए और हमें अपने ग्राहकों की परेशानी को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने दीजिए।

---विज्ञापन---

Bhavish Aggarwal dares Kunal Kamra on Ola tweet: ओला इलेक्ट्रिक के CEO और मालिक भाविश अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपस में भिड़ गए हैं। दरअसल, दोनों के बीच शाब्दिक ‘बाण’ चले और सोशल मीडिया पर ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। शुरुआत कुणाल के एक पोस्ट से हुई, जिसका भाविश ने कड़े शब्दों में जवाब दिया और उनके उन्हें नौकरी तक का ऑफर तक दे डाला।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ओला शोरूम के बाहर खड़े स्कूटरों की फोटो साझा करते हुए कई सवाल खड़े किए। फोटो में शोरूम के बाहर खड़े इन स्कूटरों पर धूल जमी हुई है। कुणाल ने अपनी पोस्ट में कहा- क्या भारतीय उपभोक्ताओं के पास कोई आवाज है? क्या वे इसके लायक हैं?

---विज्ञापन---

OLA इलेक्ट्रिक से कोई समस्या है तो टैग करें

उन्होंने आगे कहा कि दोपहिया वाहन कई दिहाड़ी मजदूरों की जीवनरेखा हैं…अपने पोस्ट को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकारी को टैग करते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्या इस तरह भारतीयों को ईवी का उपयोग करने का मौका मिलेगा? साथ ही कॉमेडियन ने आगे जिस किसी को भी OLA इलेक्ट्रिक से कोई समस्या है, उन्हें इस पोस्ट को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताने को कहा। बता दें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी, सर्विस समेत अन्य परेशानियों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर लोग शिकायत करते हैं।

---विज्ञापन---

फ्लॉप कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे दूंगा

कुणाल की पोस्ट का जवाब देते हुए भाविश अग्रवाल ने कहा कि चूंकि आप OLA की बहुत परवाह करते हैं तो आओ और हमारी मदद करो! उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मैं इस paid किए गए ट्वीट के लिए या फिर आपके फ्लॉप कॉमेडी करियर से अब तक हुई आपकी कमाई से भी अधिक पैसे आपको इस काम के लिए दूंगा।

OLA का धांसू प्लान जल्द दूर होगा बैकलॉग 

---विज्ञापन---

भाविश ने आगे कुणाल को सख्त लहजे में कहा कि शांत बैठे रहिए और हमें वास्तविक ग्राहकों के लिए समस्याओं को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने दीजिए। उन्होंने आगे ये भी बताया कि ओला सेवा नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है और इस बैकलॉग को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

First published on: Oct 06, 2024 03:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola