Delhi-NCR Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सुबह 10 बजे के बाद और शाम 4 बजे तक तो धूप इतनी तेज होती है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आसमान से बरसती आग से लोग गर्मी से बेहाल हो चुके हैं। अप्रैल का पहला हफ्ता अभी खत्म ही हुआ ही हुआ है और पारा 41 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राहत वाली खबर भी सामने आई है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कितना रहेगा तापमान और आज कैसा रहेगा मौसम, क्या गर्मी से मिलेगी निजात या टपकता रहेगा पसीना…
9 अप्रैल तक चलेंगी हीटवेव
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक हीटवेव चलेंगी जिससे गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ेगा। ऐसे में आज का दिन भी अच्छा खासा गरम रहने वाला है। अधिकतम पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में आद्रता 28 प्रतिशत रहेगी और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सूरज की तपन से लोगों को जलन का एहसास होगा और गर्मी से राहत मिलना तो आज के लिए मुश्किल ही नजर आ रहा है। हीटवेव का कहर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में भी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: ऐसे बच्चों को संपत्ति में अधिकार मिलेगा या नहीं? पढ़ें हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
कब से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक गर्मी का सितम रहेगा और 10 अप्रैल को इससे राहत मिलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं दोपहर बाद हवाओं की स्पीड बढ़ेगी और रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी जिससे गर्मी से निजात मिलना स्वाभाविक है। ये आलम 10 से 13 अप्रैल तक रहेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
गर्मी से कैसे बचें
चलिए गर्मी के सितम की तो बात हो गई है, अब उससे बचने के उपाय भी जान लेते हैं। गर्मी के प्रकोप से राहत पाने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और अपने साथ एक छाता या फिर हेट कैरी करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें व बच्चों और बुजुर्ग लोग गर्मी में बाहर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: एलियन एनिमीज एक्ट क्या? जो ट्रंप को देता है ‘सुप्रीम’ पावर, व्हाइट हाउस की जीत
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
29 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines