---विज्ञापन---

देश angle-right

तबाही मचाने के लिए एक नहीं, दो तूफान एक्टिव, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भीषण ठंड भी पड़ेगी

Aaj Ka Mausam : देश में बार-बार मौसम करवट ले रहा है। आईएमडी ने चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है। इस बार एक नहीं दो तूफान तबाही मचा सकता है। साथ ही कई राज्यों में घने कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today : देश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। जहां उत्तरी राज्य घने कोहरे की चपेट में है तो दूसरी तरफ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने एक नहीं दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है, जिससे कई राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

एक नहीं दो तूफान आने का अलर्ट

---विज्ञापन---

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया। इसके असर से एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में 25 नवंबर के आसपास डिप्रेशन के रूप में तीव्र होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-श्रीलंका तटों की ओर बढ़ेगा। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ अब अफगानिस्तान और निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 55 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में मचेगी तबाही, फिर आ रहा चक्रवाती तूफान!

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

आईएमडी ने भारी बारिश को ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25-29 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान केरल और तमिलनाडु तटों पर 26-27 नवंबर को 35-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भी बरसात हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : धुंध के साथ आ रही भयंकर ठंड, इन 8 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

यहां बढ़ रही ठंड

---विज्ञापन---

उत्तरी राज्यों में तापमान गिर रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 24 और 28-30 नवंबर को, हिमाचल प्रदेश में 27-29 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में 28-30 नवंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में धुंध छाने की संभावना है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। यही स्थिति गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भी है। देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के हिसार और राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

First published on: Nov 23, 2024 10:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola