क्या चक्रवाती तूफान से बढ़ेगी भयंकर ठंड? यहां दिखने लगा फेंगल का कहर, सामने आए कई Video

IMD Cyclonic Storm Alert : देश में चक्रवाती तूफान का संकट मंडरा रहा है। इसका असर साउथ स्टेट में देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

Cyclonic storm

Aaj Ka Mausam : देश के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। जहां एक तरफ घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान फेंगल दस्तक देने वाला है। तटीय राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। अगले 3 दिनों में ये बारिश और तेज होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें तूफान का कहर नजर आ रहा है।

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ घंटों में डीप प्रेशर चक्रवाती तूफान फेंगल में बदल जाएगा, जो तेजी से अगले दो दिनों में तमिलनाडु तट की ओर आ जाएगा। इस चक्रवाती तूफान का असर अभी से ही दिखाने लगा है। तमिलनाडु में पिछले दो दिनों से भीषण बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। साथ ही पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

तमिलनाडु में दिख रहा तूफान का असर

विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। चेन्नई और आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया है। साथ ही तटीय इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं। फेंगल से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई, जिससे कई विमान देरी से लैंड हुए।

विज्ञापन

30 नवंबर तक समुद्र की स्थिति रहेगी खराब

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट के आसपास समुद्र की स्थिति 27 नवंबर की शाम से 29 नवंबर तक खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है। इसके बाद 30 नवंबर को स्थिति में सुधार होगा और फिर बहुत खराब से बहुत खराब हो जाएगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के आसपास 30 नवंबर तक समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन राज्यों में बढ़ेगी भयंकर ठंड

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है, जिससे भयंकर ठंड दस्तक दे सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी तेजी से बढ़ेगी। साथ ही घना से बहुत घना कोहरा भी पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ