---विज्ञापन---

देश angle-right

चक्रवाती तूफान फिर भीषण तबाही मचाने को तैयार! 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है। इसके असर से अगले 5 दिन 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि देश के किन-किन राज्यों में मौसम खराब रहेगा और बारिश होने के आसार हैं...

---विज्ञापन---

IMD Cyclonic Storm Alert: दिवाली के बाद देशभर का मौसम बदल चुका है। पूरे भारत में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चक्रवाती तूफान के एक्टिव होने का अलर्ट दिया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होगी। आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है। ऐसे में चक्रवाती तूफान एक बार फिर तबाही मचाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक साउथ इंडिया और नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या कहता है?

 

---विज्ञापन---

5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के सेंटर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रही है। इसके प्रभाव से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा और हवाओं का चक्रवात बनेगा, जिसके असर से 12 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तूफान हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी। भारी बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। मणिपुर के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। 8 से 10 नवंबर के बीच केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

पिछले 24 घंटों में तापमान कैसा रहा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। देश के पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है। माहे में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1-2℃ की गिरावट दर्ज हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4℃ ऊपर रहा। बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4℃ ऊपर है। राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 07, 2024 06:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola