मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के कई हिस्सों में मानसूनी एक्टिविटीज सक्रिय हैं. बंगाल की खाड़ी में 29 अगस्त को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर भी एक सिस्टम बना हुआ है, जिसके चलते अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है.
बिहार और झारखंड के क्या हाल?
28 और 29 अगस्त को बिहार तथा झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 30 अगस्त तक दोनों राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
यह भी पढ़ें : बाढ़ से तबाही के बाद अब नेपाल के सामने है कौन सी असली चुनौती? बर्बादी से उबरने में लग जाएंगे बरसों!
वहीं, 28 से 30 अगस्त के दौरान ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, 30 अगस्त से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में 30 अगस्त से भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा.
यह भी पढ़ें : बारिश में घर पर छाता भूल गए हैं? भीगने से बचने के लिए तुरंत करें ये 3 आसान काम, बाद में नहीं होना पड़ेगा परेशान
मध्य प्रदेश में 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से तेज बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का मौसम
पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रहेग. 30 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
यह भी पढ़ें : बरसात में घर या किचन में बढ़ गई हैं लाल चींटियां? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं काम
दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, केरल और कोंकण-गोवा में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 अगस्त को 50-60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ तूफान आ सकता है.
संबंधित खबरें
राष्ट्रपति से विपक्षी नेताओं ने की मुलाकात, राहुल गांधी बोले- 'प्रेसिडेंट मुर्मू ने हमारी चिंता को माना'
7 mins agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
20 mins ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
2 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
3 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
4 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
6 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines