सावधान! हाड़ कंपाने वाली है ठंड, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान के असर से जहां बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में कोल्ड वेव्स असर दिखाने लगी हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का ताजा हाल…

IMD Weather Forecast

देश में बारिश, कोहरे और बर्फबारी का मिक्सचर देखने को मिल रहा है।

Today IMD Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोन DANA का असर देशभर में देखने को मिला। तूफान के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम खराब बना हुआ है। तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया हुआ है। वहीं समुद्री तूफान का असर राजधानी दिल्ली तक देखने को मिला।

विज्ञापन

दिल्ली में 2 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण राजधानी का मौसम करवट बदलने लगा है। उत्तर भारत पहले से ठंड की चपेट में है। वहीं अब देश के इस जोन में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

दिवाली में बाद छाएगी धुंध, बढ़ेगा प्रदूषण

चक्रवाती तूफान दाना के असर से दिल्ली में 2 दिन से सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाता है, लेकिन अब पंखे बंद होने लगे हैं। सुबह के साथ रातें भी ठंडी होने लगी हैं। वहीं दिन में हल्की उमस अभी भी है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। वहीं दिवाली के बाद मौसम करवट बदलेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से दिल्ली में भी तापमान गिरने लगेगा।

विज्ञापन

नवंबर के पहले सप्ताह से ही धुंध छाने लगेगी और 15 नवंबर के बाद घनी धुंध के साथ हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। भविष्यवाणी है कि इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है। दिल्ली का तापमान 15 से नीचे जा सकता है। ‘स्काईमेट वेदर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावनाएं बन रही हैं। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 33.83 डिग्री और न्यूनतम 25.68 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 25 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 32.12 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.05 °C और 34.92 °C रहने के आसार हैं। दिल्ली में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 164 रिकॉर्ड हुआ। अभी दिल्ली में कुछ दिन ‘स्मॉग’ की मोटी चादर बिछी रहेगी। हवा में मौजूद धूल, धुआं मिलकर स्मॉग बनते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ