Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान से कैसे करें बचाव? जानें नुकसान से बचने को क्या करें क्या न करें?

Cyclone Dana

Cyclone Dana

विज्ञापन

Dos And Donts to be Safe from Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा चुका है। दोनों राज्यों में आज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। दोनों राज्यों के 22 जिलों से 15 लाख से ज्यादा लोग पालयन कर चुके हैं। प्रभावित जिलों में बचाव कार्य और सड़कें साफ करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तैनात हैं। फायर ब्रिगेड भी फील्ड में उतरी हुई है।

हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दोनों राज्यों में माली नुकसान काफी हुआ है। लोगों के घरों की छतें और तंबू उखड़ कर इधर उधर बिखरे हुए हैं। पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरने से रास्ते ब्लॉक हैं। दोनों राज्य सरकारों ने अपने नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही चक्रवाती तूफान दाना से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आपातकालीन उपाय किए हैं, लेकिन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने आपातकाल की तैयारी के लिए निम्नलिखित कदम उठाने की सिफारिश की है…

विज्ञापन

 

चक्रवाती तूफान आने से पहले यह करना चाहिए…

1. अपने घर से ढीली टाइलें हटा दें।
2. दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत करें।
3. सूखी शाखाओं और मरते हुए पेड़ों को हटा दें।
4. लकड़ियों के ढेर, टिन की चादरों, ईंटों को स्थिर रखें।
5. कांच की खिड़कियों पर लगाने के लिए लकड़ी के बोर्ड तैयार रखें।
6. लालटेन, बैटरी वाली टॉर्च आदि निकालकर सामने रखें।
7. क्षतिग्रस्त इमारतों को ध्वस्त करें।
8. सूखा और जल्दी खराब न होने वाला फूड स्टॉक करें।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान की चेतावनियों के बीच यह करें…

1. रेडियो की आकाशवाणी पर कान लगाए रखें।
2. दूसरों को भी चेतावनी के बारे आगाह करें।
3. अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।
4. 24 घंटे सतर्क रहें।
5. निचले इलाकों को खाली कराएं।
6. खिड़कियों पर कांच लगा दें।
7. तूफान से बचने के लिए शटर का उपयोग करें।
8. बाहरी दरवाज़ों को सुरक्षित करें।
9. अनमोल चीजों को ऊपरी मंजिल पर रखें।

तूफान प्रभावित एरिया से निकलने से पहले…

1. जरूरत की चीजें (दवाइयां, विशेष भोजन, आदि) पैक करें।
2. आश्रय स्थलों और ऊंची जगहों पर जाएं।
3. अधिकारियों और सरकार के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान के बाद यह सावधानियां बरतें…

1. तूफान थमने की सरकारी पुष्टि होने तक आश्रय स्थलों में ही रहें।
2. बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगवाएं।
3. ढीली बिजली की तारों से बचें।
4. सावधानी से वाहन चलाएं।
5. मलबा तुरंत साफ़ करें।
6. नुकसान की सूचना अधिकारियों को दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ