Aaj Ka Mausam 22 April: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। हालांकि यूपी और बिहार में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं सोमवार सुबह तड़के राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं पश्चिमी यूपी के हापुड़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान ज्यादा बारिश नहीं हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर पूर्वी भारत में भयंकर लू चलने की संभावना जताई थी।
वहीं 21 अप्रैल को देश के पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हुई। इनमें मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। वहीं ओडिशा, गोवा, और कर्नाटक में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दक्षिण केरल, दक्षिण पूर्व तेलंगाना, पूर्वी मेघालय, दक्षिण-पूर्व असम और मणिपुर में गरज, तेज़ हवाओं और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
उत्तर भारत में लद्दाख और जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को, वहीं 22 और 23 अप्रैल को हिमाचल उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को हिमालयी राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 21 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीट वेव और बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रही।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें शिमला-मनाली में कैसा है मौसम
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: ‘लू’ से बचना है तो घूम आएं उत्तराखंड-हिमाचल, इन तारीखों में होगी जमकर बर्फबारी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines