Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें शिमला-मनाली में कैसा है मौसम

Aaj Ka Mausam 19 April: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में लू चलने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी दोनों का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 19 April

आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट.

Aaj Ka Mausam 19 April: अप्रैल की तपती गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को सुबह तेज खिली। जिससे लोगों को सुबह-सुबह तपिश का अहसास हुआ। सुबह 9 बजे तक तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। हालांकि शाम को हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले थोड़ी देर के लिए हल्के बादल भी छाए रहे। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं बात करें दिल्ली के अन्य इलाकों के तापमान की तो स्पाॅर्टस काॅम्पलेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ में 40.6 डिग्री, रिज में 40.4 और पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

नाॅर्थ ईस्ट से लेकर दक्षिण लू का प्रकोप

दिल्ली के अलावा नाॅर्थ ईस्ट में मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण भारत में आंध्रप्रदेश के तटीय जिलों, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज लू चलने की भविष्यवाणी विभाग की है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ में भी लू चलने की संभावना है। वहीं बात करें उत्तरी मध्य भारत की तो यहां झारखंड तथा बिहार के कुछ जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं मनाली में मौसम विभाग ने आज बर्फबारी की संभावना जताई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहने की संभावना है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी आज बारिश होने की संभावना है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ