---विज्ञापन---

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी से हाय-तौबा, ‘लू’ के बीच कैसा है शिमला-मनाली का मौसम?

Aaj Ka Mausam 20 April: दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है। तो वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद एक बार फिर घाटी में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Aaj Ka Mausam 20 April: दिल्ली के लोगों को अप्रैल में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सीजन में पहली बार दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बारिश लोगों को गर्मी से निजात दिलाएगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी हुई जिससे लोगों का ठंड का अहसास हुआ। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई वहीं घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। दिन में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली जिससे लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ। इसके साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के पास लैंडस्लाइडिंग हुई जिससे यातायात ठप हो गया। शाम को प्रशासन ने मलबा हटाया तो कहीं जाकर यातायात बहाल हो पाया। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे पूरी घाटी में ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार यानी आज बारिश होगी।

---विज्ञापन---

पंजाब में बारिश से फसलें खराब

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार केा पंजाब के कई जिलों में भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। हवा के कारण गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई। वहीं मंडियों में पहुंची फसल भी बारिश के कारण भीग गई। शुक्रवार शाम को पंजाब के जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई जिससे गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में 23 अप्रैल तक लू का प्रकोप रहेगा। विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नाॅर्थ-ईस्ट के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बंगाल में गर्म हवाएं चलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Weather Forecast: सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें शिमला-मनाली में कैसा है मौसम

First published on: Apr 20, 2024 09:19 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola