Weather Forecast: सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: देश का मौसम अप्रैल के महीने में भी लगातार ठंडक का अहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने आगे के लिए भी अलर्ट जारी किया है। कई राज्याें में जहां बारिश होने की संभावना है, वहीं दिल्ली-NCR के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है।

News24 Weather Forecast Latest Update

Weather Forecast Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: गर्मी का सीजन चल रहा है, लेकिन अप्रैल आधा निकल गया, मौसम में ठंडक का अहसास कम नहीं हुआ। हालांकि बीच में दिल्ली-NCR में तापमान 40 तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले 2 दिन फिर मौसम ने करवट बदली। आज के लिए भी मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन

दरअसल, शनिवार शाम को घने काले बादल खूब गरजे। रविवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। राजधानी के आस-पास NCR में भी मौसम ठंडा रहा। शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान करीब 8 डिग्री की गिरावट आई। लोगों का गर्मी से राहत मिली। छुट्टी के दिन लोगों ने घरों से बाहर निकलकर मौसम एन्जॉय भी किया।

विज्ञापन

दिल्ली में आज और आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में सोमवार को भी मौसम खराब रहेगा। आंधी-तूफान और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार से मौसम शुष्क होने के आसार है। 19-20 अप्रैल को मौसम फिर करवट बदल सकता है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। गत शुक्रवार को यही तापमान 40 था। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20 के आस-पास बना रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 20 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा। आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 16 से 18 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहेंगे और हवाएं उसी रफ्तार से चलती रहेंगी, लेकिन 19 अप्रैल को मौसम बदलेगा। 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश होगी। गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 अप्रैल को भी ओले गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर 16 से 18 अप्रैल के बीच उष्ण लहर चलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ