दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में घनी धुंध और शीत लहर की चेतावनी, जानिए मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 15 January: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एक और घनी धुंध और दूसरी ओर शीत लहर ने लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं. अब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं आज रात से पूरे देश का मौसम करवट बदल सकता है.

Delhi Weather Forecast

दिल्लीवासी आजकल शीतलहर से ठिठुर रहे हैं.

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज घनी धुंध छाई है, वहीं आसमान में बादल भी छाए हुए हैं, जिस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. 2 दिन खिली धूप के बाद धुंध और शीत लहर के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में यही हाल है. एक तरफ सुबह के समय कोहरा और दूसरी तरफ शीत लहर चलने से ठंड बहुत बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आज रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद कल से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों (NCR) में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. आज सुबह सफदरजंग मौसम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे क्षेत्र में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

आज सुबह 8:30 बजे तक सबसे ठंडा इलाका पालम आज सुबह सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3°C दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5 डिग्री कम है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9°C और आयानगर में 2.7°C रहा. यह दोनों ही जगहें सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री अधिक ठंडी रहीं. ​

लोधी रोड में न्यूनतम पारा 3.4°C और रिज क्षेत्र में 4.5°C रिकॉर्ड किया गया. ​पिछले 24 घंटे में तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई है. पालम में पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की कमी आई है.

विज्ञापन

इन राज्यों में बरस सकते बादल

IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण
आंतरिक कर्नाटक में अगले 3 दिन के दौरान उत्तरपूर्वी मानसून की बारिश होने के अनुकूल हालात बन रहे हैं. उत्तर पूर्वी भारत में 110 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है. 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है.

इन मौसमी परिस्थितियों के असर से 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश हो सकती है. 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

इन राज्यों में शीत लहर का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 16 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में 19 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में 21 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 जनवरी के बीच घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 और 21 जनवरी को भी घना कोहरा रहेगा. जम्मू और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 19 जनवरी तक, बिहार में 21 जनवरी तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 16 से 19 जनवरी तक, असम और मेघालय में 18 जनवरी तक कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ