Assam Hailstorm: असम में भारी ओलावृष्टि हुई है। जिससे 4481 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 18000 आबादी प्रभावित है। जानकारी के अनुसार ऊपरी असम के चार जिलों तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर में भारी ओलावृष्टि हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों के 132 गांवों इसे प्रभावित हैं।
और पढ़िए –कोहरे का कहर! इस शहर में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित, घर निकलने से पहले जानें एडवाइजरी
जानकारी के मुताबिक गंभीर ओलावृष्टि से 4481 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार तड़के मोरन, तिंगखोंग, नहरकटिया और अन्य इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। जिससे विभिन्न जिलों में भारी नुकसान हुआ है।
और पढ़िए – अगले 48 घंटे में मौसम होगा और प्रचंड, पहाड़ से मैदान तक जारी है हाड़ कंपाने वाली ठंड
इससे पहले आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि तेज ओलावृष्टि के कारण मोरन और तिंगखोंग राजस्व मंडल के तहत कई घरों को नुकसान होने की खबर है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने का निर्देश दिया है। सरकार इससे प्रभावित सभी लोगों की हर संभव मदद कर रही है।’ वहीं, गुवाहाटी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की ‘बहुत संभावना’ है। केंद्र ने आगे बताया कि शेष अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines