पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में शनिवार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास चाय बागान से एक किसान को बांग्लादेशी बदमाशों ने किडनैप कर लिया. कहा जा रहा है कि राजगंज ब्लॉक के कुकुरजन इलाके में करीब 20 बदमाश बॉर्डर पार से आए और 35 साल के दीपांकर गोप को उठाकर अपने साथ ले गए. पीड़ित किसान के परिवार का आरोप है कि इस हफ्ते की शुरुआत में बॉर्डर पार कर घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बदले ये किडनैपिंग की गई है.
ये भी पढ़ें: क्या PoK के लोगों को मिल सकती है भारतीय नागरिकता? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि 6 अगस्त को बांग्लादेश के एक नागरिक ने चौलहाटी बॉर्डर पर लगी कंटीली तारों की बाड़ को काटकर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे गांव के लोगों और बीएसएफ के जवानों ने धर दबोचा और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों को शक है कि उस शख्स के कनेक्शन बॉर्डर पार तस्करी करने वाले किसी गिरोह से थे. शनिवार सुबह किसान दीपांकर गोपे बॉर्डर की बाड़ के दूसरी तरफ अपने चाय के बागान में कीड़े मारने वाली दवाई का छिड़काव करने गए थे. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बांग्लादेश के करीब बदमाशों ने सीमा पार की और गोपे के साथ मारपीट कर उन्हें उठाकर बांग्लादेश के पंचगढ़ ज़िले में ले गए.
बेनतीजा रही BSF की कोशिश
जैसे ही गोपे के अपहरण की खबर फैलीं, गांव में डर का माहौल बन गया. लोग बॉर्डर के पास काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं. बीएसएफ के जवानों भी खबर मिलते ही वहां तुरंत पहुंचे और किसान को उनके चंगुल से निकालने की कवायद तेज़ कर दी. BSF ऑफिसर्स ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ एक फ्लैग मीटिंग भी की. जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात तक किसान को रिहाई नहीं मिली थी और वो अभी तक BGB की हिरासत में ही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोपे ये कहता नज़र आ रहा है कि उसे रिहाई तभी मिलेगी, जब भारत गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को आज़ाद कर देगा. हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो असली है या नकली. गोपे के पिता ने ये गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाया जाए.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines