8 Big Events of New Year 2025: दुनिया में नए साल से दस्तक दे दी है। बेशक इस साल भारत के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन कई मायनों में नया साल देश के लिए बेहद खास होने वाला है। राजनीति से लेकर खेल, सिनेमा और स्पेस के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं 2025 के 10 बड़े इवेंट्स कौन से हो सकते हैं?
1. चुनावों का दौर
2025 में 2 बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव देखने को मिलेंगे। फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, तो वहीं अक्टूबर 2025 तक बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और गुजरात में उपचुनाव भी होने वाले हैं। साथ ही देश की सबसे अमीर महानगरपालिका BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) के चुनाव भी इसी साल होंगे।
यह भी पढ़ें- Plane Crash से पहले सबसे छोटे पैसेंजर की आखिरी तस्वीर, मां-बाप के साथ थी पहली फॉरेन ट्रिप
2. RSS का शताब्दी समारोह
27 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) को 100 साल पूरे हो जाएंगे। 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने 5 लोगों के साथ महाराष्ट्र के नासिक में RSS की नींव रखी थी। वर्तमान में 80 से ज्यादा देशों में RSS सक्रिय है, साथ ही देश भर में RSS की 50,000 शाखाएं मौजूद हैं।
3. BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष
2025 में बीजेपी के नए अध्यक्ष का भी चुनाव हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बीजेपी अध्यक्ष हैं, लेकिन उनका 3 साल का कार्यकाल पिछले साल ही पूरा चुका है।
4. महाकुंभ पर होगी नजर
यूपी के प्रयागराज में धर्म का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ लगने जा रहा है। खबरों की मानें तो 46 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो महाकुंभ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक संगमनगरी प्रयागराज में यह उत्सव देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- कहां सबसे पहले दिखा नए साल का सूरज? 2025 की पहली तस्वीर आई सामने; भारत में सनराइज का Video
5. 15 साल बाद होगी जनगणना
2025 में जनगणना शुरू होने की भी संभावना है। आखिरी बार देश की जनगणना 2011 में हुई थी। नियम के अनुसार हर 10 साल पर जनगणना होनी चाहिए, लेकिन कोविड लॉकडाउन के कारण जनगणना को टाल दिया गया था। वहीं अब 2025 से शुरू होने वाली जनगणना 2026 तक चलेगी। जिसके आधार पर लोकसभा सीटों का भी परिसीमन होगा।
6. चैंपियंस ट्रॉफी
खेल जगत में भी 2025 बेहद खास होने वाला है। ICC (International Cricket Council) इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करने वाला है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) करेंगे। 19 फरवरी को शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इसके अलावा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप देखने को मिलेगी।
7. गगनयान मिशन और निसार सैटेलाइट की लॉन्चिंग
2025 में ISRO गगनयान मिशन लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के तहत पहला मानव अंतरिक्ष यान रोबोट व्योम मित्र के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। इसके अलावा इसरो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साथ मिलकर NISAR सैटेलाइट भी लॉन्च करने वाला है। यह सैटेलाइट 12 दिनों तक धरती की जमीन और बर्फ की सतहों की मैपिंग करेगा। इसके साथ 6 और सैटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे।
8. कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
मूवी लवर्स के लिए भी 2025 काफी खास होगा। इस साल सोनू सूद की फिल्म फतह (10 जनवरी), अजय देवगन की फिल्म आजाद (17 जनवरी), कंगना रनौत की फिल्म (17 जनवरी), सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 (24 जनवरी) रिलीज होगी। साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स, सलमान खान की फिल्म सिकंदर और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की लव एंड वॉर भी इसी साल रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें- कॉलिंग के लिए अलग रिचार्ज और… नए साल में होंगे 10 बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines