Plane Crash से पहले सबसे छोटे पैसेंजर की आखिरी तस्वीर, मां-बाप के साथ थी पहली फॉरेन ट्रिप

Plane Crash Youngest Passenger: साउथ कोरिया में हुए प्लेन क्रैश में 179 पैसेंजर्स की जान गई थी। मगर इस हादसे में जान गंवाने वाला सबसे छोटा पैसेंजर एक 3 साल का मासूम बच्चा था, जो पहली बार अपने मां-बाप के साथ विदेश यात्रा पर जा रहा था।

South Korea Plane Crash Youngest Passenger
विज्ञापन

South Korea Plane Crash Youngest Passenger: रविवार की सुबह दक्षिण कोरिया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। 181 यात्रियों से भरा विमान टेक ऑफ करते समय अचानक रनवे से फिसला और दिवार से जा टकराया। पलक झपकते ही एक बड़ा धमाका हुआ और पूरा प्लेन जलकर राख हो गया। विमान में बैठे 179 यात्रियों की जान चली गई। वहीं 2 क्रू मेंबर्स को जिंदा बचा लिया गया। मगर क्या आप जानते हैं कि इस प्लेन क्रैश में मरने वाला सबसे छोटा पैसेंजर कौन था?

मां-बाप के साथ पहली ट्रिप

दक्षिण कोरिया प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले सबसे छोटे पैसेंजर की उम्र महज 3 साल थी। जी हां, प्लेन में बैठे इस बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बच्चे के पिता का नाम कांग को (43) और मां का नाम जिन ली सीओन (37) है। कांग और जिन पहली बार अपने बेटे के साथ विदेश यात्रा पर जा रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा।

विज्ञापन

मौत से पहले ही आखिरी तस्वीर

कांग और जिन का बेटा प्लेन में बैठने को लेकर काफी एक्साइटेड था। टेक ऑफ से पहले वो प्लेन की विंडो सीट से बाहर का खूबसूरत नजारा देख रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि वो जल्द ही इस दुनिया को अलविदा कहना वाला है। उस दौरान कोई नहीं जानता था कि प्लेन में बैठे 179 लोगों के सिर पर मौत मंडरा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 깡꼬 (@kkangkko)

विज्ञापन

पिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

खबरों की मानें तो बेटे के साथ यह कांग और जिन की पहली विदेश यात्रा थी। पूरा परिवार क्रिसमस की छुट्टियां मनाने थाईलैंड जा रहा था। ऐसे में कांग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा बेटा पहली बार रात की फ्लाइट से विदेश यात्रा पर जा रहा है। उसके पासपोर्ट पर पहला स्टांप लगा है। इससे पहले हम चिड़ियाघर घूमने गए थे, जहां उसने टाइगर के साथ खूब मस्ती की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 깡꼬 (@kkangkko)

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि जेजू एयर बोइंग 737-800 साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकॉक जा रही थी। टेक ऑफ के दौरान फ्लाइट अचानक रनवे से फिसल गई और सामने बनी दीवार में जाकर टकरा गई। प्लेन क्रैश का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वहीं साउथ कोरिया मीडिया के अनुसार प्लेन क्रैश में मरने वाला सबसे छोटी उम्र का पैसेंजर कांग और जिन का बेटा ही था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ