Kerala News: केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल की खिलाड़ी से 4 साल में 64 लोेगों ने यौन शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्ध लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन के अनुसार किशोरी ने पहली बार स्कूल में अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया।
मामले में बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार किशोरी के साथ पथानामथिट्टा में विभिन्न जगहों पर यौन शोषण किया गया था। जिसमें खेल शिविर भी शामिल हैं। महिला प्लेयर के अनुसार अधिकांश आरोपी कोच, स्थानीय युवक और साथी खिलाड़ी हैं।
पुलिस ने 5 को दबोचा
केरल पुलिस ने मामले में बताया कि अब तक दो प्राथमिकी दर्ज की गई है और 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जबकि छठा आरोपी पहले से ही एक मामले में जेल में बंद है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन के अनुसार किशोरी ने पहली बार स्कूल में यौन शोषण के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार लड़की के पास उसका स्वयं का फोन नहीं है, उसने अपने पिता के मोबाइल फोन में करीब 40 लोगों के नंबर सेव कर लिए, जिन्होंने उसके साथ यौन शोषण किया। बाल कल्याण समिति के सदस्य के अनुसार फिलहाल लड़की की काउंसलिंग की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरोप वास्तविक है।
ये भी पढ़ेंः UP: लिफ्ट में फंसकर 16 साल के बच्चे की मौत, पुलिस को देरी से दी गई घटना की सूचना
पठानमथिट्टा एसपी ने घटनाओं की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में शुक्रवार को 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए लोगों में सुबिन (24), एस संदीप (30), वीके विनीत (30) के आनंदु (21) और श्रीनी (24) शामिल हैं। सभी आरोपी चेन्नीरकारा के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मॉम डैड सॉरी’, मैं अच्छी बेटी…,’लिखकर कर ली सुसाइड; लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा का मिला शव
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
8 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines