UP: लिफ्ट में फंसकर 16 साल के बच्चे की मौत, पुलिस को देरी से दी गई घटना की सूचना

पुलिस के अनुसार परिजनों को बच्चे के घायल होने की सूचना दी गई थी। नाबालिग को काम पर किसने रखा? इस बात की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए गए गए हैं।

घटनास्थल की फोटो (2)

Lucknow Boy stuck in lift: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 16 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई है। चौंकाने वाली बात ये है कि हादसे की सूचना पुलिस से छिपाने का प्रयास किया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को देने में देरी की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

इमारत में साफ-सफाई करता था मृतक

पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान शैलेंद्र राजवंशी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-5 का रहने वाला था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शैलेंद्र साफ-सफाई का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-9 के पास स्थित बिल्डिंग की लिफ्ट में फंस गया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया

पुलिस के अनुसार हादसे के कई घंटे तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मौके पर लिफ्ट का वायरमैन पहुंचा तो उसने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, विभिन्न एंगलों से कर रही जांच 

पुलिस के अनुसार परिजनों को बच्चे के घायल होने की सूचना दी गई थी। नाबालिग को काम पर किसने रखा? इस बात की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए गए गए हैं। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जांच में जो भी मौत का जिम्मेदार पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। बिल्डिंग प्रबंधकों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ