कश्मीर में 56 विदेशी आतंकी मौजूद, पहलगाम हमले के बाद सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस बीच एनआईए की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है।

Foreign terrorists in Kashmir Pahalgam terror attack 2025

Pahalgam terror attack 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गमगीन माहौल है। इस बीच हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। फिलहाल सेना और अन्य सुरखा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आतंकियों में से 2 विदेशी और 2 स्थानीय थे।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अभी 56 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। इसमें 35 लश्कर-ए-तैयबा, 18 जैश-ए-मोहम्मद और 3 हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। हिजबुल के तीनों आतंकी पाकिस्तान के नागरिक बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 17 स्थानीय आतंकी भी सक्रिय है। अब तक पहलगाम हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। जबकि 17 घायल है। मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है। मौके पर गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। वे लगातार सुरक्षाबलों से फीडबैक ले रहे हैं।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय में तीन घंटे तक चली मीटिंग

इधर रक्षा मंत्रालय में तीन घंटे तक मीटिंग चली। इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे। मीटिंग में हुई चर्चा को पीएम मोदी के सामने सीसीएस मीटिंग में रखा जाएगा। इस बीच जानकारी सामने आई है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ हमला करने के लिए आए थे। आतंकियों ने अपनी पीठ पर बैग टांग रखे थे, जिसमें सूखे मेवे, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे। जानकारी के अनुसार 5-6 आतंकियों का समुह कुछ समय से जंगल में छिपा था। वह स्थानीय लोगों की मदद से पहलगाम की रेकी कर रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ