45kg सड़ा हुआ मांस और एक्सपायर्ड दूध, ग्राहकों को खराब क्वॉलिटी का खाना परोस रहा था ये मशहूर पब

जब्त किए की गई सामग्री में 45 किलो सड़ा हुआ चिकन और बीफ भी शामिल था. जिसका इस्तेमाल ग्राहकों के लिए किया जाने वाला था. जब फूड सिक्योरिटी टीम स्काईये लाउंज पहुंची तो रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव देखकर हैरान रह गई.

FOOD.jpg_dce747

भारत के कई मशहूर रेस्टोरेंट और पब हैं, जहां खाने की कीमत सुनकर ही भूख मर जाती है. किसी तरह ग्राहक महंगे दामों पर खाना खा भी ले, लेकिन फिर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उसे साफ-सुथरा और हाईजीन के साथ बनाया गया खाना ही परोसा जाएगा. फूड पॉइजनिंग और नकली प्रोडक्ट् की खबरों से बीच बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसने होटल-पब और रेस्टोरेंट में खाने वाले शौकीनों को बड़ा झटका दिया है.

विज्ञापन

खराब क्वॉलिटी के प्रोडक्ट जब्त


दरअसल, बेंगलुरु में फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने छापेमारी के दौरान एक मशहूर पब में खाना बनाने के लिए खराब क्वॉलिटी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का खुलासा किया है. शहर के पॉश यूबी सिटी मॉल में स्थित स्काईये लाउंज पब के किचन में बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ मांस, खराब हो चुके फूड प्रोडक्ट और एक्सपायर्ड डेयरी उत्पाद पाए गए. जांच के बाद अधिकारियों ने पब को सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान कुल 51 किलो खाद्य सामग्री को जब्त किया गया, जो इंसानों के खाने लायक बिल्कुल नहीं थे.

विज्ञापन

मांस पर फंगस, 10 दिन पहले एक्सपायर हुआ दूध


इतना ही नहीं, जब्त किए की गई सामग्री में 45 किलो सड़ा हुआ चिकन और बीफ भी शामिल था. जिसका इस्तेमाल ग्राहकों के लिए किया जाने वाला था. जब फूड सिक्योरिटी टीम स्काईये लाउंज पहुंची तो रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव देखकर हैरान रह गई. जांच के दौरान चिकन और बीफ सड़ा हुआ पाया गया और उस पर फंगस भी लगी थी. किचन में रखा दूध भी 10 दिन पहले ही एक्सपायर हो चुका था.

विज्ञापन

कई होटलों से भी जब्त हुआ खराब खाना


बेंगलुरु में चलाए गए इस स्पेशल ऑपरेशन के दौरान सिर्फ एक पब ही नहीं, बल्कि कई होटल और रेस्तरां भी जांच के दायरे में आए. रॉयल चेन होटल से 50 किलो बत्तख का मांस और 5 किलो मछली जब्त की गई. मद्रास किचन से 5 किलो हरी मटर और टेस्कॉन होटल से 5 किलो मशरूम जब्त हुए. सेंचेज होटल में 3 किलो मछली पकड़ी गई, जबकि केक, आलू और टैको समेत 7 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ