अंतिम संस्कार के लिए घर ले जा रहे थे शव, रास्ते में हादसे का शिकार हुआ परिवार, 4 लोगों की मौत
4 Family Member Killed in Tragic Road Accident: पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण शव ले जा ले रही गाड़ी का एक ट्रक से टकरा गई।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

4 Family Member Killed in Tragic Road Accident: तेलंगाना के नलगोंडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाते हुए परिवार ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में शव लेकर जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर घायल हो गए। ऐसे में अचानक हुए हादसे ने दुखी परिवार के दुख को और ज्यादा बढ़ा दिया। जो पहले से ही अपने एक सदस्य के जाने शोक में डूबा हुआ था, वहां परिवार के 4 और लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दोहरे गम ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।
Six persons, including five members of one family, were killed in two road accidents in #Telangana’s Nalgonda district.
Double tragedy struck a family as a vehicle carrying six persons, who were on their way to the first accident site, collided with an oil tanker early Monday. pic.twitter.com/hh7mAzPawn
— Avinash Pujari (@Avinashpujari02) December 25, 2023
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को यह लोग अपने एक रिश्तेदार का शव अंतिम संस्कार के लिए घर ले जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गवांने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में घायल लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं।
जांच में जुटी पुलिस
निदामनूर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर गोपाल राव ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पूरी आशंका है कि कोहरे के कारण दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें नलगोंडा के मिर्यालगुडा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले दिन पहले भी हुआ हादसा
बता दें कि 24 दिसंबर को वेम्पड गांव में एक बाइक सवार यात्री का बीच चौराहा एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में बाइक सवार समेत एक पैदल यात्री की मौत हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: