नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को केरल के कोवलम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होंगे।
शाह सुबह 11 बजे कोवलम में इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। बैठक में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, आंध्र प्रदेश के वाईएस जगन मोहन रेड्डी और दक्षिणी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप के उपराज्यपाल शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिला प्रकाश देवी से की मुलाकात
शाह शुक्रवार शाम केरल पहुंचे। इस दौरान भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री ने केरल के लोगों के प्यार और स्नेह के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। शाह ने एक ट्वीट में कहा, “दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचा। केरल के लोगों के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं।”
अभी पढ़ें – देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक का मामला; BJP MP निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज
उन्होंने कल अपने आगमन पर केरल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “हर भारतीय को केरल की समृद्ध संस्कृति और विरासत पर गर्व है। ओणम के शुभ त्योहार पर इस खूबसूरत राज्य में आकर धन्य हो गया। तिरुवनंतपुरम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं।”
बैठक के बाद, गृह मंत्री भाजपा द्वारा आयोजित कझक्कुट्टम में विभिन्न अनुसूचित जाति (एससी) संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines