मुंबई: मुंबई के कमाठीपुरा में एक महिला दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को नागपाड़ा पुलिस द्वारा कल गिरफ्तार किए गए मनसे के तीन नेताओं विनोद अर्गले, राजू अर्गले और संदीप लाड को शिवदी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई।

विज्ञापन

सेवरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके बाद शुक्रवार को शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिला प्रकाश देवी से उनके आवास पर मुलाकात की। दरअसल, 28 अगस्त को मुंबई के कमाठीपुरा में एक व्यक्ति ने बिना सहमति के एक महिला की दुकान के सामने विज्ञापन के लिए खंबा लगाने को लेकर पीड़िता की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुझे थप्पड़ मारा गया, धक्का दिया गया, गाली दी गई
पीड़िता प्रकाश देवी ने कहा- मुझे थप्पड़ मारा गया, धक्का दिया गया, गाली दी गई। यह सभी महिलाओं के सम्मान की बात है। मैं महाराष्ट्र सरकार से वीडियो देखने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें सबक सिखाने की अपील करती हूं। उन लोगों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए, नहीं तो वे दूसरी महिलाओं के साथ भी यही करेंगे।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के इस्तीफे की मांग
शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा- घटना का वायरल वीडियो देखकर हम गुस्से में थे। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हम उस पुलिस अधिकारी के इस्तीफे की मांग करते हैं जिसने मामले पर शिकायत दर्ज करने और पीड़ित महिला को उसके घर और दुकान पर पुलिस सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ