मुंबई: अग्निवीर के तर्ज़ पर अब महाराष्ट्र में 3 हज़ार पुलिस कर्मियों की भर्ती करने का फ़ैसला गृह विभाग ने किया है। राज्य सुरक्षा महामंडल की तरफ़ से यह भर्ती 11 महीनों के लिए की जायेगी इस तरह का यह पहला फ़ैसला है। मुंबई पुलिस के पास मैन पॉवर की भारी कमी के चलते मुंबई पुलिस कमिश्नर के बिनती पर गृह विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट पुलिसवालों की भर्ती का फ़ैसला लिया है।
पुलिस बल के लिए सिपाही से लेकर एपीआई (असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर) के 40 हज़ार 624 पोस्ट को मंज़ूरी दी गयी थी इनमें से 10 हज़ार पोस्ट ख़ाली हैं जिस कारण रोज़ के कामों के लिए पुलिस की कमी खल रही हैं। राज्य सरकार ने 21 जनवरी 2021 को 7076 सिपाही और 994 पुलिस ड्राइवर की भर्ती को मंज़ूरी दी थी। यह भर्ती प्रकिया और ट्रेनिंग पूरा होकर नया पुलिसबल 2 साल बाद सेवा में आयेगा तब तक 11 महीने तक पुलिसवालों की कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती की जाएगी।
और पढ़िए – आगामी चुनावों के लिए मायावती ने बनाया ये प्लान, संयुक्त विपक्ष और एनडीए पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने कहा अगर पुलिस कॉन्ट्रेक्ट पर काम करेंगें तो कैसे करेंगे, आज पुलिस का ट्रांसफर किया जा रहा है पैसे लेकर। पुलिस की जिस तरह से छवि बनी है ऐसे में कॉन्ट्रेक्ट होता है तो पुलिस की छवि खराब होगी जिसकी मैं निंदा करता हूं। एनसीपी नेता रोहित पवार ने भी कॉन्ट्रेक्ट भर्ती को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट भर्ती करना सीक्रेसी के लिए भी घातक है ऐसे में हम इसका विरोध करते हैं। अगर आप को भर्ती करना है तो होमगार्ड का इस्तिमाल करें। होमगार्ड है तो पुलिस को कॉन्ट्रेक्ट पर भर्ती करने की क्या जरूरत है।
महाराष्ट्र का गृह विभाग उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के पास है लेकिन अबतक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है। महाविकास अघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद गुट पुलिस कॉन्ट्रेक्ट भर्ती को लेकर मुंबई में जारी मानसून सत्र में विधानसभा के अंदर महायुति सरकार को घेरने की कोशिश में है।
और पढ़िए – विधानसभा में पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को करेगा घेरने की कोशिश
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
17 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
28 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
31 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines