हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-यूपी सहित देशभर की 22 यूनिवर्सिटी निकली फर्जी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा ऐसी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की गई है, जो फर्जी तरीके से चल रही हैं. लिस्ट में यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने भी इन यूनिवर्सिटीज से डिग्री ली है या फिर कोर्स कर रहे हैं, वो मान्य नहीं हैं. इनमें दिल्ली की सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी शामिल हैं.

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा ऐसी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की गई है, जो फर्जी तरीके से चल रही हैं. लिस्ट में यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने भी इन यूनिवर्सिटीज से डिग्री ली है या फिर कोर्स कर रहे हैं, वो मान्य नहीं हैं. इनमें दिल्ली की सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पडुचेरी की यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं. इन सभी यूनिवर्सिटीज के नाम यूजीसी ने जारी किए हैं और बताया है कि ये संस्थान किसी भी तरह की डिग्री नहीं दे सकते हैं.

दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट

दिल्ली की कुल 10 यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट्स को यूजीसी की तरफ से फर्जी बताया गया है. ये सभी यूनिवर्सिटीज UGC के सेक्शन 2(f) और 3 के मुताबिक अमान्य हैं. ये बिना मान्यता के खुद को कानूनी तौर पर लीगल बता रहे हैं.

दिल्ली की फेक यूनिवर्सिटीज

अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (A.I.I.P.H.S. State Government University)
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
व्यावसायिक विश्वविद्यालय
भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
विश्वकर्मा स्वरोजगार मुक्त विश्वविद्यालय
विश्व शांति संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (WPUNU), पीतमपुरा
प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की फेक यूनिवर्सिटीज

गांधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचलताल, अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

आंध्र प्रदेश की फेक यूनिवर्सिटीज

क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंड डीम्ड यूनिवर्सिटी
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की फेक यूनिवर्सिटीज

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च डायमंड हार्बर रोड

महाराष्ट्र: राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

विज्ञापन

पुडुचेरी: श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola