21 June Longest Day of the Year: साल का सबसे बड़ा दिन कौन सा है? इस सवाल का जवाब कई लोग 25 दिसंबर बताते हैं। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि साल का सबसे लंबा दिन कौन सा है? तो आपको जानकर हैरानी होगी आज यानी 21 जून को ही सबसे लंबे दिन के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। मगर आज का दिन 14 घंटे का होगा और रात महज 10 घंटे की। तो आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
कर्क रेखा पर पहुंचा सूरज
बता दें कि 21 जून के दिन सूरज उत्तरी गोलार्ध में ट्रॉपिक ऑफ कैंसर (कर्क रेखा) के ऊपर मौजूद रहता है। गुजरात से शुरू होकर मध्य प्रदेश के रास्ते मिजोरम तक जाने वाली ये कर्क रेखा देश को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है। जिसका मतलब है कि आज के दिन सूर्य देश के बीचो-बीच मौजूद है। यही वजह है कि पृथ्वी पर मिलने वाली सूर्य ऊर्जा आज 30 प्रतिशत बढ़ जाती है।
दिन और रात का रहस्य
हम सब बचपन से पढ़ते आए हैं कि पृथ्वी सूरज के चक्कर लगाती है। सूरज का 1 चक्कर पूरा करने में पृथ्वी को 365 दिन लगते हैं। इसके अलावा पृथ्वी खुद भी गोल घूमती है। पृथ्वी के 1 बार गोल घूमने पर दिन पूरा होता है। इस दौरान पृथ्वी का आधा हिस्सा सूरज के सामने होता है, जहां दिन रहता है और पीछे छिपे हुए आधे हिस्से पर रात हो जाती है।
क्यों बड़ा है आज का दिन?
मार्च से सितबंर के बीच सूरज पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में रहता है, जिससे भारत समेत कई देशों में गर्मी अधिक होती है। वहीं अक्टूबर से फरवरी के बीच में सूरज दक्षिणी गोलार्ध में रहता है, जिससे उत्तर में सर्दी का मौसम देखने को मिलता है। आज के दिन सूरज उत्तरी गोलार्ध के बीच में स्थित कर्क रेखा पर है। जहां से सूर्य की किरणें सीधे भारत पर पड़ती हैं। ऐसे में सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देर से होता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज सूर्योदय 05:23 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त 07:22 पर होगा।
कल से छोटा होने लगेगा दिन
आपने अक्सर सुना होगा कि सर्दियों में दिन छोटा होता है और रात लंबी। इसकी शुरुआत 21 जून के बाद से ही होती है। दरअसल कर्क रेखा पर पहुंचने के बाद सूर्य दक्षिण दिशा की तरफ फिर से प्रस्थान करने लगता है और उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे छोटा होने लगता है। कल से दिन छोटा होने लगेगा। जहां आज का दिन 13 घंटे 58 मिनट और 14 सेकेंड का है तो कल का दिन 13 घंटे 58 मिनट और 11 सेकेंड का होगा।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines