200 यूनिट बिजली मुफ्त, सीएम बनते ही थलापति ने अपने दो बड़े वादे किए पूरे

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय शपथ लेते ही जनता के कामों में लगते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि सीएम विजय ने अपने पहले वादे को पूरा करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

cm vijay

Chennai, May 10 (ANI):Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay assumes charge as the new Chief Minister of Tamil Nadu, at the Tamil Nadu Secretariat , in Chennai on Sunday.(@Congress4TS/ANI Video Grab) National::@Congress4TS

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय शपथ लेते ही जनता के कामों में लगते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि सीएम विजय ने अपने पहले वादे को पूरा करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा CM विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने कहा कि वह किसी भी शाही वंश से नहीं हैं, इसके बाद भी जनता ने उन्हें स्वीकार किया है.

विज्ञापन

बच्चों और अन्य दलों को सीएम ने दिया धन्यवाद

विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में कहा कि ”वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय” के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की शुरुआत अब हो गई है. उन्होंने कहा कि उनके अलावा सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और वही सत्ता के एकमात्र केंद्र होंगे. विजय ने सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और वाम दलों का धन्यवाद किया. उन्होंने बच्चों का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि टीवीके की जीत उन्हीं की वजह से हुई, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.

विज्ञापन

टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि लंबे समय से राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने वाले आदर्श टीवीके प्रमुख के नेतृत्व में सरकार को आगे भी दिशा देते रहेंगे.

विज्ञापन

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मैं उन्हें, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी और पूरे गठबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’

उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और तर्कसंगत सोच जैसे उन मूल्यों की स्थायी ताकत को दोहराता है, जिन्होंने तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को लंबे समय से आकार दिया है. उन्होंने कहा कि यह विरासत पेरियार और कामराज द्वारा गढ़ी गई थी.

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘तमिलनाडु के लाखों लोगों, खासकर महत्वाकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और देश को प्रेरित करेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ