Biggest Gold Heist of Canada: कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी 20 मिलियन डॉलर (1,73,33,67,000 करोड़) की डकैती को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर का पता चला गया है। वह चंडीगढ़ में किराये के मकान में रहता है और यहां उसके साथ उसकी पत्नी प्रीति रहती है, जो पूर्व मिस इंडिया युगांडा, सिंगर और एक्टर है। कनाडा पुलिस ने सिमरन के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया हुआ था, जिसके तहत चंडीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
उसकी पत्नी डकैती में शामिल नहीं है, लेकिन कनाडा की कोर्ट में दोनों के खिलाफ केस चल रहा है। एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर 32 साल का सिमरन मामले में अप्रैल 2023 से ही वांटेड था, क्योंकि अप्रैल 2023 में ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। कनाडा पुलिस उसके सरेंडर करने का इंतजार कर रही थी, क्योंकि पिछले साल जून महीने में उसके वकील ने कोर्ट को बताया था कि वह कनाडा आने वाला है और सरेंडर करेगा, लेकिन पुलिस इंतजार करती रह गई।
यह भी पढ़ें:‘Elon Musk के बच्चे को 5 महीने पहले दिया जन्म’, मशहूर इन्फ्लुएंसर का दावा, वायरल हुई पोस्ट
क्या है मामला?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के सिमरन ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से आई फ्लाइट से 173 करोड़ का सोना और कैश चुराया था। यह चोरी उसने कनाडा में टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की थी। उसने फ्लाइट के कार्गो से 6600 सोने की छड़ें और 2.5 मिलियन डॉलर (21,66,70,875 करोड़) की विदेशी मुद्रा चुराई थी। मामले की जांच करते हुए कनाडा पुलिस ने 40 से ज्यादा CCTV कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले।
20 अधिकारियों ने एक साल में 28096 घंटे जांच पड़ताल की। 9500 घंटे ओवरटाइम काम किया, लेकिन सिमरन का सुराग नहीं मिला। हालांकि जांच के दौरान 4,30,000 डॉलर कैश, 89,000 डॉलर के 6 सोने के कंगन और गोल्ड स्मेल्टिंग के लिए इस्तेमाल किए गए कास्ट और मोल्ड बरामद किए गए हैं। पता चला है कि कंगन चुराए गए सोने को पिघलाकर बनाए गए थे। कनाडा की पील रीजनल पुलिस केस की जांच प्रोजेक्ट 24 कैरेट के नाम से कर रही है।
यह भी पढ़ें:US Army Recruitment: सेना में अब भर्ती नहीं होंगे ट्रांसजेंडर, जानें Donald Trump ने क्यों लिया यह फैसला?
मामले में 9 संदिग्ध आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 9 संदिग्ध इस केस में नामजद किए गए हैं। एक आरोपी परमपाल सिद्धू है, जो डकैती के समय एयर कनाडा में ही काम कर रहा था। एक आरोपी उस ट्रक का ड्राइवर डुरांटे किंग-मैकलीन है, जिसमें चुराया गया माल ले जाया गया था। 2 आरोपी फ्लाइट में ही सफर कर रहे अर्सलान चौधरी और अर्चित ग्रोवर हैं, जिन्होंने चोरी करने में सिमरन का साथ दिया। अर्चित ग्रोवर अभी जमानत पर चल रहा है।
एक अन्य संदिग्ध आरोपी अमित जलोटा है, जिसे चुराया गया माल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि परमपाल सिद्धू पर सिमरन के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचने का आरोप है। अर्चित ग्रोवर, परमपाल का पुराना दोस्त है और उसने ही ट्रक ड्राइवर किंग-मैकलीन को नौकरी पर रखा हुआ था। अर्चित ग्रोवर उस ट्रैकिंग कंपनी का मालिक था, जिसका ट्रक चोरी किए गए माल को इधर से उधर ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
यह भी पढ़ें:PM Modi से हाथ मिलाने वाली तुलसी गब्बार्ड कौन, वाशिंगटन DC में क्या है इनका पद?
अमित जलोटा अर्चित ग्रोवर का चचेरा भाई है और अर्सलान चौधरी दोस्त है, जो चोरी किए गए सोने की देखभाल करता था। जलोटा ने अली रजा के जरिए सोना पिघलाने में मदद की। अम्माद चौधरी, प्रसाद परमलिंगम और अर्सलान चौधरी ने किंग मैक-लीन को बॉर्डर क्रॉस करने में सहायता की और उन्हें लंबे समय तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने में मदद की।
प्रसाद परमलिंगम, अली रजा और अम्माद चौधरी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सितंबर 2023 में पेंसिल्वेनिया में सैनिकों ने एक वाहन को रोका, जिसमें 65 हथियार मिले। इस वाहन को चला रहे व्यक्ति की पहचान डुरांटे किंग-मैकलीन के रूप में की गई, जो डकैती केस का आरोपी निकला और से हिरासत में ले लिया गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
52 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines