---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

US Army Recruitment: सेना में अब भर्ती नहीं होंगे ट्रांसजेंडर, जानें Donald Trump ने क्यों लिया यह फैसला?

US Army Bans Transgenders Recruitment: डोनाल्ड ट्रंप ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ हैं, इस बारे में उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहले भाषण में ही बता दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्रांसजेंडर्स पर 2 बैन लगा दिए। ताजा बैन आर्मी में भर्ती से जुड़ा है।

---विज्ञापन---

US Army Bans Transgenders Recruitment: अमेरिका की सेना में अब ट्रांसजेंडर भर्ती नहीं किए जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश जारी करके इन लोगों की भर्ती पर रोक लगा दी है। साथ ही आदेश दिया है कि भर्ती के लिए जेंडर चेंज के प्रोसिजर को भी बंद कर दिया जाएगा। ट्रंप का आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पद ग्रहण करने के बाद पहले ही भाषण में स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका में अब 2 ही जेंडर होंगे। अपनी इसी विचारधारा के आधार पर राष्ट्रपति ट्रंप ने फैसला लिया था कि अब ट्रांसजेंडर्स महिला खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और अब सेना में इनकी भर्ती पर रोक लगा दी है।

---विज्ञापन---

भर्ती के लिए जेंडर चेंज करने की परमिशन देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कार्यकारी आदेश पर साइन करके उन्हें लागू भी कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ट्रंप ने 27 जनवरी को साइन किया था आदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना द्वारा ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी गई। इसमें आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना में अब ट्रांसजेंडर को भर्ती करने की अनुमति नहीं मिलेंगी। भर्ती होने के लिए जेंडर चेंज का कॉन्सेप्ट भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि लिंग विकार से पीड़ित लोगों के साथ अमेरिका की सैन्य सेवा से स्वेच्छा से जुड़कर काम करने के लिए सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाएगा, लेकिन जेंडर चेंज करने की अनुमति पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गई है। यह घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 27 जनवरी को साइन किए गए आदेश के तहत की गई है।

---विज्ञापन---

बराक ओबामा ने 2016 में हटाया था प्रतिबंध

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पद ग्रहण की शपथ लेने के बाद पहना भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि अमेरिका में थर्ड जेंडर की कोई जगह नहीं है। अब केवल पुरुष और महिला 2 ही लिंग होंगे। अपने पहले कार्यकाल में भी ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों की भर्ती पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कानून ने उनके हाथ बांध दिए थे। इस प्रतिबंध को साल 2016 में बराक ओबामा सरकार ने हटा दिया था, लेकिन अब ट्रंप ने इस पर बैन लगा दिया है। फ्लोरिडा के मियामी में रिपब्लिकन रिट्रीट के दौरान ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने के अपने प्रस्ताव पर जोर देते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे पास दुनिया की सबसे घातक लड़ाकू सेना है, हम अपनी सेना से ट्रांसजेंडर विचारधारा को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। अमेरिका की सेना में 13 लाख सोल्जर्स हैं और ट्रांसजेंडर जवानों की संख्या 15000 है।

First published on: Feb 15, 2025 06:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola