Bank Holidays in August: बैंक से अब हर रोज का नाता है। कुछ न कुछ काम रहता ही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन तारीखों को बैंक खुला रहेगा। अगस्त महीने में छुट्टियों की बड़ी संख्या है। ऐसे में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है।
रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस
अगस्त महीने में हिंदू त्यौहारों की शुरुआत होती है। इसी महीने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा लें। इससे आपके समय की बचत होगी और फालतू की चिंताओं से भी आपको निजात मिलेगी। त्यौहारों के अलावा बैंक 4 संडे और 2 सैटरडे को भी बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः ओला-उबर से भी कम दाम में हवाई सफर! इन शहरों के बीच फ्लाइट के दाम पर नहीं कर पाएंगे यकीन
अगस्त में किन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
- 3 अगस्त को केर पूजा है। इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
- 4 अगस्त को रविवार है। पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दिन हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 अगस्त को सिक्किम में तेंदोंग ल्हो रम फात का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन गंगटोक में छुट्टी रहेगी।
- 10 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है। इस दिन भी पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 11 अगस्त को रविवार है।
- 13 अगस्त को पैट्रियाट डे है। इस दिन इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अगस्त को रविवार है।
- 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर और लखनऊ सहित कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अगस्त को श्री नारायणा गुरु जयंती है। इस दिन कोच्चि और तिरूवनंतपुरम् में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अगस्त को रविवार है। इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त महीने में त्यौहारों और छुट्टियों के चलते बैंकों के कार्य दिवस कम हैं। हालांकि कस्टमर एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines