10 Big Changes in 2025: साल 2024 खत्म होने वाला है। नए साल के आगाज को कुछ ही घंटे बचे हैं। कई लोग बेहद बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। मगर 2025 अपने साथ कई बड़े बदलाव लाने वाला है। जी हां, फोन से लेकर पेंशन, क्रिकेट और कोचिंग तक काफी कुछ बदलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि नए साल में होने वाले 10 बड़े बदलाव कौन से हैं?
1. पेंशन निकालने में आसानी
2025 में पेंशन के पैसे निकालना बुजुर्गों के लिए आसान हो जाएगा। वर्तमान में बैंक के जिस ब्रांच में खाता है, पेंशन वहीं से निकलती है। मगर 1 जनवरी 2025 से आप किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे। इसके लिए वेरिफिकेशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
2. बढ़ेगी UPI पेमेंट लिमिट
वर्तमान में फीचर फोन से UPI की पेमेंट लिमिट 5000 रुपए है, लेकिन 1 जनवरी 2025 से इसे बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे में UPI से 10 हजार तक का ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा।
3. किसानों को मिलेगा लोन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर ने हाल ही में किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपए तक का लोन देने की घोषणा की थी। यह नियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगे। वर्तमान में किसानों को बिना गारंटी के 1.6 लाख रुपए तक का लोन मिलता है।
यह भी पढ़ें- Cone Pizza: 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
4. कॉलिंग रिचार्ज में बदलाव
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को वायस और SMS पैक का अलग ऑप्शन देने का आदेश दिया है। वर्तमान में हर रिचार्ज के साथ लोगों को डेटा प्लान लेना पड़ता है। हालांकि साल के पहले महीने में टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा पैक वाला कॉलिंग रिचार्ज का ऑप्शन भी देना होगा।
5. गाड़ियों की कीमतों में इजाफा
नए साल से कई कारों और कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम बढ़ने वाले हैं। कंपनियों का कहना है कि मटेरियल कॉस्ट महंगी हो गई है। ऐसे में मारुति, हुंडई, टाटा, किया और एमजी की गाड़ियां 1 जनवरी से 2-3% महंगी हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से UPI के इस नियम में बदलाव! ट्रांजेक्शन और वॉलेट पेमेंट से जुड़े नए नियम को RBI की मंजूरी
6. क्रिकेट में 2 बदलाव
2025 में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा रिटायर हो सकते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद रोहित के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान एक बार फिर विराट कोहली संभाल सकते हैं। IPL के अपकमिंग सीजन में RCB की कप्तानी फिर से विराट कोहली को मिलने की संभावना है।
7. बच्चों के लिए बदले नियम
2025 से शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। 5वीं और 8वीं में फेल बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 2 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा देकर पास होना पड़ेगा। कोचिंग सेंटर्स में भी 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों का एडमिशन नहीं हो सकेगा।
8. पुराने फोन में नहीं चलेगा वॉट्सएप
1 जनवरी से पुराने फोन में वॉट्सएप नहीं चलेगा। दरअसल वॉट्सएप का मेटा AI फीचर सिर्फ एंड्रायड 4.4 या अपडेट वर्जन पर ही काम करता है। ऐसे में एंड्रायड 4.4 (किटकैट) और उसके पहले वाले वर्जन पर वॉट्सएप बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- कल से WhatsApp इन 20 फोन्स पर नहीं चलेगा
9. भारत में मिलेगी विदेश की डिग्री
विदेश में पढ़ना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन किसी वजह से लोग विदेश नहीं जा पाते हैं। ऐसे में अब भारतीय और विदेश विश्वविद्यालय साझा कोर्स शुरू करेंगे, जिससे लोग देश में रहकर भी विदेशी डिग्री हासिल कर सकेंगे।
10. अन्य बड़े बदलाव
2025 में सरकार इनकम टैक्स, आयात-निर्यात कर में भी बदलाव कर सकती है। इसकी घोषणा 1 फरवरी को बजट में होगी, जो 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके अलावा डोमेस्टिक और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भी नए दाम जारी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: Amitabh से Amir तक इन स्टार्स ने Real Estate में किया बड़ा निवेश
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines