ओडिशा में 1 फुट 6 इंच की महिला ने डाला वोट, कहा- कुर्सी पर खड़े होकर...

1 Foot 6 Inch Women Vinita Seth Odisha Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में देश के 8 राज्यों की 49 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान ओडिशा की भी 5 सीटों पर मतदान हैं। ऐसे में 1 फुट 6 इंच की महिला विनीता सेठ ने भी वोट डालने पर खुशी जताई है।

Odisha- Vinita Seth

Odisha- Vinita Seth

1 Foot 6 Inch Women Vinita Seth Odisha Voting: लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा चरण काफी दिलचस्प है। जहां एक तरफ मुंबई के मतदान केंद्रों पर बड़े सेलेब्स का जमावड़ा लगा है तो वहीं कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का भी आज फैसला होना है। हालांकि इसी बीच ओडिशा से एक दिल को छूने वाली वीडियो सामने आई है, जहां 1 फुट 6 इंच की महिला मतदान करने पहुंची है।

विज्ञापन

सबसे छोटी महिलाओं में एक

विज्ञापन

ये वीडियो ओडिशा के बालांगीर जिले का है। यहां मौजूद पटनागढ़ के मतदान केंद्र पर एक महिला ने वोट डाला है। खबरों की मानें तो 47 साल की इस महिला का कद महज 1 फुट 6 इंच का है। ऐसे में विनीता का नाम दुनिया की सबसे छोटी महिलाओं में से एक है।

वोट डालकर खुशी हुई- विनीता

विज्ञापन

ओडिशा में मतदान देने के बाद विनीता ने खुशी जाहिर की है। विनीता ने बताया कि मैंने अपना वोट डाल दिया है और वोट डालकर मुझे बेहद खुशी हुई है। मतदान केंद्र पर काफी सुविधा दी गई है। वोट डालने के लिए मुझे कुर्सी दी गई थी, जिसपर खड़े होकर मैंने मतदान किया है।

विज्ञापन

ओडिशा चुनाव

बता दें ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। आखिरी के चार चरणों में ओडिशा की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 13 मई से शुरू हुए ये चुनाव 1 जून तक चलेंगे और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि आज यानी 20 मई को ओडिशा की बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का सीट पर मतदान हुए। वहीं छठे चरण में 25 मई को संबलपुर, पुरी, भुवनेश्वर, डेनकनाल, क्योंझर और धेनकनाल में वोटिंग होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ