Pulses Price Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार लाख दावा करे, लेकिन सच्चाई तो यही है कि देश में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर किचन पर नजर आ रहा है। सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी के बीच अब एक और बुरी खबर आई है। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और खाने में स्वादिष्ट अरहर दाल के दाम में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर लोगों के किचन के बजट पर पड़ रहा है।
मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों के दौरान अरहर की दाल में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है। करीब 3 महीने पहले अरहर की दाल की कीमत 95 से 110 रुपये प्रति किलो थी। अब यह 130 से 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि 2022-23 फसल सीजन में अरहर की दाल का उत्पादन करीब 37 लाख टन होने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – पॉजिटिव संडे स्टोरी: जब भालू के बच्चों ने आंखों से बोला Thank You Uncle
स्थिर हैं कई दालों की कीमत
अरहर की दाल में एक ओर जहां 20-30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो अन्य दालों में शामिल मूंग, चना और उड़द के दाम स्थिर हैं। जानकारों की मानें तो यही हालात रहे तो लोग अरहर दाल को छोड़ इन दालों की ओर रुख करेंगे और इनमें भी इजाफा हो सकता है। अगर अरहर दाल की आपूर्ति बढ़ी तो सभी दालों में कमी आ सकती है।
अगले महीने घटेगी अरहर दाल की कीमत
उधर, दिल्ली के थोक मंडी के व्यापारियों के अनुसार, इस महीने के आखिर तक या सितंबर महीने की शुरुआत में अरहर दाल की कीमत में गिरावट आ सकती है। जानकारों की मानें तो पैदावार कम होने से दाल की कीमतों में इजाफा हुआ है। अगले महीने अफ्रीकी देशों से आने वाली आपूर्ति के बाद अरहर की कीमतों में कमी आ सकती है।
यहां पर बता दें कि वर्तमान में टमाटर के सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसमें इस महीने के अंत तक कमी आने के आसार नहीं हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
26 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines