Pulses Price Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार लाख दावा करे, लेकिन सच्चाई तो यही है कि देश में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर किचन पर नजर आ रहा है। सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी के बीच अब एक और बुरी खबर आई है। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और खाने में स्वादिष्ट अरहर दाल के दाम में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर लोगों के किचन के बजट पर पड़ रहा  है।

मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों के दौरान अरहर की दाल में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है। करीब 3 महीने पहले अरहर की दाल की कीमत 95 से 110 रुपये प्रति किलो थी। अब यह 130 से 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि 2022-23 फसल सीजन में अरहर की दाल का उत्पादन करीब 37 लाख टन होने की संभावना है।

विज्ञापन

स्थिर हैं कई दालों की कीमत

अरहर की दाल में एक ओर जहां 20-30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो अन्य दालों में शामिल मूंग, चना और उड़द के दाम स्थिर हैं। जानकारों की मानें तो यही हालात रहे तो लोग अरहर दाल को छोड़ इन दालों की ओर रुख करेंगे और इनमें भी इजाफा हो सकता है। अगर अरहर दाल की आपूर्ति बढ़ी तो सभी दालों में कमी आ सकती है।

विज्ञापन

अगले महीने घटेगी अरहर दाल की कीमत

उधर, दिल्ली के थोक मंडी के व्यापारियों के अनुसार, इस महीने के आखिर तक या सितंबर महीने की शुरुआत में अरहर दाल की कीमत में गिरावट आ सकती है। जानकारों की मानें तो पैदावार कम होने से दाल की कीमतों में इजाफा हुआ है। अगले महीने अफ्रीकी देशों से आने वाली आपूर्ति के बाद अरहर की कीमतों में कमी आ सकती है।

विज्ञापन

यहां पर बता दें कि वर्तमान में टमाटर के सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसमें इस महीने के अंत तक कमी आने के आसार नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ