Zinc Deficiency: बॉडी को सेहतमंद रहने के लिए और सही तरीके से काम करने के लिए हर प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्व हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और बीमारियों से दूर रखते हैं। जिंक एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हमारे शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करता है। यह हमारी रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है, स्किन हेल्थ को इंप्रूव करता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। जिंक की कमी से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी कमी के संकेतों के बारे में।
नाखून है बड़ा संकेत!
यूट्यूब पेज फिटट्यूबर के इस वीडियो में जिंक की कमी का संकेत नाखूनों में दिखने वाले सफेद दाग को बताया गया है। इस यूट्यूब पेज पर बताया गया है कि अगर हमारे शरीर में यह मिनरल कम हो जाए, तो हमारे नाखूनों में सफेद रंग का धब्बा नजर आता है, जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस वीडियो में बताया गया है कि जिंक की कमी होने का कारण केक, पेस्ट्री और मीठी चीजों का अनियंत्रित रूप से सेवन करना है।
क्या है एडवाइस?
वीडियो में यूट्यूबर बताते हैं कि जिंक बहुत ही कॉमन डेफिशियेंसी है, जो लोगों में अब आम हो गई है। इसकी कमी मिठाइयों के सेवन और मैदे से बनी चीजों को ज्यादा खाने से बढ़ती है। जिंक की कमी से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है। वहीं महिलाओं में अगर जिंक कम हो जाए, तो उनकी फर्टिलिटी भी स्लो हो जाती है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
इन बीमारियों का बढ़ता है रिस्क
- जिंक की कमी होने से संक्रमण और दस्त लगने की समस्या आम हो जाती है।
- इस मिनरल की कमी से कॉग्निटिव प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जो दिमागी समस्याएं होती हैं।
- Zinc की कमी होने से शारीरिक और मानसिक विकास में बाधाएं पैदा होती हैं।
- अगर किसी गर्भवती महिला में इस तत्व की कमी हो जाए, तो उसके शिशु का वजन पैदा होने से लेकर आमतौर पर जिंदगीभर कम ही रहता है।
जिंक की कमी के शुरुआती संकेत
- इसकी कमी होने पर पुरुषों की दाढ़ी नहीं बढ़ती है।
- मांसपेशियों में कमजोरी होना भी जिंक की कमी का संकेत है।
- जिंक की कमी होने से आलस भी बढ़ता है, जो एक और सामान्य संकेत है।
- भूख में कमी होना।
- बालों का झड़ना और स्किन के कलर में बदलाव।
क्या खाने से बढ़ेगा जिंक?
- Zinc की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे।
- आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ाना चाहिए, बादाम, अखरोट, अलसी और तिल के बीजों का सेवन करें।
- अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो चिकन और अंडे का सेवन जरूर करें।
- दही खाने से भी शरीर को जिंक मिलता है।
- स्प्राउट्स खाएं।
- नियमित रूप से दालों का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines