Zinc की कमी का यह संकेत कभी न करें इग्नोर, बढ़ जाती हैं ये समस्याएं

Zinc Deficiency: शरीर को हेल्दी रहने के लिए हर प्रकार के पोषक तत्व की जरूरत होती है। जिंक इनमें से एक है, जिसकी कमी होने से आप कमजोर और बीमार हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी कमी के संकेत।

Zinc Deficiency

Zinc Deficiency

Zinc Deficiency: बॉडी को सेहतमंद रहने के लिए और सही तरीके से काम करने के लिए हर प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्व हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और बीमारियों से दूर रखते हैं। जिंक एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हमारे शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करता है। यह हमारी रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है, स्किन हेल्थ को इंप्रूव करता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। जिंक की कमी से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी कमी के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

नाखून है बड़ा संकेत!

यूट्यूब पेज फिटट्यूबर के इस वीडियो में जिंक की कमी का संकेत नाखूनों में दिखने वाले सफेद दाग को बताया गया है। इस यूट्यूब पेज पर बताया गया है कि अगर हमारे शरीर में यह मिनरल कम हो जाए, तो हमारे नाखूनों में सफेद रंग का धब्बा नजर आता है, जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस वीडियो में बताया गया है कि जिंक की कमी होने का कारण केक, पेस्ट्री और मीठी चीजों का अनियंत्रित रूप से सेवन करना है।

विज्ञापन

क्या है एडवाइस?

वीडियो में यूट्यूबर बताते हैं कि जिंक बहुत ही कॉमन डेफिशियेंसी है, जो लोगों में अब आम हो गई है। इसकी कमी मिठाइयों के सेवन और मैदे से बनी चीजों को ज्यादा खाने से बढ़ती है। जिंक की कमी से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है। वहीं महिलाओं में अगर जिंक कम हो जाए, तो उनकी फर्टिलिटी भी स्लो हो जाती है।

विज्ञापन

इन बीमारियों का बढ़ता है रिस्क

  • जिंक की कमी होने से संक्रमण और दस्त लगने की समस्या आम हो जाती है।
  • इस मिनरल की कमी से कॉग्निटिव प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जो दिमागी समस्याएं होती हैं।
  • Zinc की कमी होने से शारीरिक और मानसिक विकास में बाधाएं पैदा होती हैं।
  • अगर किसी गर्भवती महिला में इस तत्व की कमी हो जाए, तो उसके शिशु का वजन पैदा होने से लेकर आमतौर पर जिंदगीभर कम ही रहता है।

जिंक की कमी के शुरुआती संकेत

  1. इसकी कमी होने पर पुरुषों की दाढ़ी नहीं बढ़ती है।
  2. मांसपेशियों में कमजोरी होना भी जिंक की कमी का संकेत है।
  3. जिंक की कमी होने से आलस भी बढ़ता है, जो एक और सामान्य संकेत है।
  4. भूख में कमी होना।
  5. बालों का झड़ना और स्किन के कलर में बदलाव।

क्या खाने से बढ़ेगा जिंक?

  • Zinc की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे।
  • आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ाना चाहिए, बादाम, अखरोट, अलसी और तिल के बीजों का सेवन करें।
  • अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो चिकन और अंडे का सेवन जरूर करें।
  • दही खाने से भी शरीर को जिंक मिलता है।
  • स्प्राउट्स खाएं।
  • नियमित रूप से दालों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ