Signs of Dementia: आंख हमारे शरीर का वो हिस्सा है जिसके बिना जिंदगी बोरिंग लगती है. अगर रोशनी नहीं होगी तो हम शायद ही किसी नेमत को देख या महसूस कर पाते. इसलिए हमेशा अपनी आंखों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि आंखें न सिर्फ दुनिया बल्कि सेहत का भी आईना हैं. इसलिए आंखों में होने वाले बदलावों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में होने वाली कई दिक्कतों और बीमारियों का संकेत देते हैं. अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ऑप्थमेलॉजी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आंखों में होने वाले बदलाव कई बार कैंसर होने का भी संकेत दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रोजाना प्रोटीन बार खाने पर क्या होता है? शरीर में इन 5 बदलावों का कारण बनते हैं Protein Bars
आंखों का रंग बदलने के कारण
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ऑप्थमेलॉजी को बताया कि आंखों के रंग बदलने या अलग रंग दिखाई देने और ट्रॉमा जैसी कई वजहें शामिल हैं. अगर आपकी आंखों में अचानक बदलाव नजर आने लगे तो आपको आंखों के रंग में बदलाव आइरिस या आंख के दूसरे हिस्सों में भी हो सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बता रहे हैं.
आंखें कैसे बताती हैं हाल?
- डिमेंशिया का संकेत- कुछ शोधों में पाया गया है कि रेटिना में होने वाले बदलाव दिमाग में होने वाले बदलावों से जुड़े हैं. रेटिना की नसों का पतला होना डिमेंशिया के जोखिम का संकेत दे सकता है.
- डायबिटीज का पता होना- डायबिटीज का असर सबसे पहले आंखों के सर्कुलेशन पर पड़ सकता है. इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है, जिसमें इंसान को धुंधला दिखाई देता है और आंखों के सामने फ्लोटर्स दिखाई देने लगते हैं.
- हाई ब्लड प्रेशर- लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आंखों के सर्कुलेशन को नुकसान पहुंचा सकता है. इसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है, जिसमें आंखें सिकुड़ने लगती हैं.
- कैंसर का संकेत- आंखों में कैंसर होने का भी डर रहता है. इस दौरान आंखों में काले धब्बे या लगातार धुंधलापन जैसे लक्षण पैदा कर सकता है. हालांकि, ऐसे लक्षण कई वजहों से भी हो सकते हैं, जिसकी जांच करानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दोनों किडनी खराब होने के क्या संकेत हैं? जानिए कैसे दिखते हैं Kidney Failure के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines