Yoga Benefits: योगगुरु बाबा रामदेव ने योग को वैश्विक पटल पर पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है. टीवी पर सुबह बाबा रामदेव का प्रोग्राम देखने से लेकर आज यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों लोग बाबा रामदेव को योग करते देखते हैं और खुद भी प्रैक्टिस करते हैं. योग ना सिर्फ शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता है बल्कि बीमारियों को दूर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसी पर जोर देते हैं बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और पतंजलि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स. योग के फायदों की बात करें तो यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभकारी है. योग को शरीर को रोगमुक्त करता है, सांसों की गति से लेकर फेफड़ों, लिवर, आंतों और किडनी की बीमारियों तक को योग से रोका जा सकता है और शरीर के हर एक अंग को योग के फायदे मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए बीमारियों को दूर रखने के लिए रोजाना कौन से योग किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – रोज की ये 7 आदतें आपको रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर, पतंजलि एक्सपर्ट से जानिए रोगमुक्त जीवन का क्या है रहस्य
बीमारियों को दूर रखने के लिए कौन से योग करने चाहिए
कपालभाति
बाबा रामदेव बताते हैं कि कपालभाति प्राणायाम करने पर शरीर रोगमुक्त होने लगता है. कपालभाति करने पर वजन मैनेज होता है, हाइपरटेंशन की दिक्कत कम होती है, ब्लड शुगर कम होता है, कॉलेस्ट्रोल कम होता है और हार्ट की ब्लॉकेज कम होती है सो अलग. कपालभाति से आंतों और पेट को भी फायदे मिलते हैं. ऐसे में रोजाना कपालभाति प्राणायाम करने पर शरीर दुरुस्त रहने लगता है.
भस्त्रिका
भस्त्रिका (Bhastrika) करने के लिए सीधे बैठकर लंबी गहरी सांस लेकर बाहर छोड़ी जाती है. 2 से ढाई सेकंड में सांस लेकर 2 ढाई सेकंड में ही सांस को बाहर छोड़ा जाता है. भस्त्रिका को डीप ब्रीदिंग भी कहते हैं. भस्त्रिका करने पर ऑक्सीजन शरीर के हर एक हिस्से में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है. भस्त्रिका पूरे शरीर में प्राण तत्व का संचार करता है. इससे शरीर की एक-एक कोशिका को ऊर्जा मिलती है.
ताड़ासन
ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को फैलाकर सिर के ऊपर लेकर जाया जाता है. इसके बाद दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़ा जाता है. अब गहरी सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं और ऐसा करते हुए अपनी एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाएं. शरीर को ऊपर की तरफ खींचें. अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लेकर आएं. इसे आपको 5 बार तक करना है.
वृक्षासन
बाबा रामदेव बताते हैं कि वृक्षासन करने पर एकाग्रता बढ़ती है और शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है. शरीर का संतुलन बनाने के लिए इस योगासन को किया जा सकता है. वृक्षासन शरीर में दर्द जैसी दिक्कतों को दूर रखता है. वृक्षासन करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे घुटने के ऊपर जांघ पर रखें. अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर लाकर जोड़ें. वृक्षासन आंखें खोलकर भी किया जा सकता है और आंखें बंद करके भी.
सेतु बंधासन
रोग मुक्ति के लिए सेतु बंधासन किया जा सकता है. बाबा रामदेव बताते हैं कि सेतु बंधासन से पेट और पैनक्रियाज की दिक्कतें दूर हो जाती हैं. सेतु बंधासन करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ लें. हाथों से टखनों को पकड़ें और शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं. आपके कंधे जमीन से ही लगे हुए होंगे. सांस को बाहर छोड़कर रखते हुए पेट को अंदर की तरफ खींचकर रखा जाता है. इस पोज को होल्ड करते हुए बीच में सांस लेकर फिर से सांस छोड़कर पोज होल्ड किया जा सकता है.
मंडूकासन
मंडूकासन करने के लिए पैरों को पीछे की तरफ मोड़कर बैठा जाता है. इसके बाद हाथों की मुट्ठी बनाकर जांघ के किनारे पर रखते हैं और आंखो को बड़ा करके गहरी सांस लेकर आगे की तरफ झुका जाता है. सांसों को होल्ड किया जाता है और फिर सांस छोड़ते हुए वापस सीधे बैठा जाता है.
रोजाना योग करने पर क्या होता है
बीमारियां दूर रहती हैं – रोजाना योग करने पर शरीर को इसके अनेक फायदे मिलते हैं. इससे डायबिटीज, दिल की बीमारियां और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत दूर रहने लगती है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में योग फायदेमंद होते हैं. खासतौर से अगर रोजाना प्राणायाम किया जाए तो इम्यूनिटी बेहतर होने लगती है और इंफेक्शंस के कारण बार-बार व्यक्ति बीमार नहीं पड़ता है.
तनाव कम होता है – डेली योगा प्रैक्टिस मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने में फायदेमंद होती है. इससे कोर्टिसोल लेवल कम होता है और तनाव कम होने में मदद मिलती है.
वजन कम होता है – जो लोग रोजाना योग करते हैं उनका शरीर फिट रहने लगता है. ऐसे में रोजाना योग करने पर वजन कम होने लगता है.
दिल की सेहत अच्छी रहती है – हार्ट हेल्थ अच्छी रखने में भी योग का असर दिखता है. योग करने पर पूरे शरीर का ब्लड फ्लो अच्छा रहता है. इससे दिल की बीमारियां दूर रहने में भी असर दिखता है.
यह भी पढ़ें- योग, आयुर्वेद और नैचुरोपैथी से शरीर बनेगा निरोगी, बीमारियों को जड़ से खत्म करेंगे ये हॉलिस्टिक हीलिंग के तरीके
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
10 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
12 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
14 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
18 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines