Yoga Asanas For Stay Fit: हर किसी को फिट रहना पसंद हैं। इसके लिए लोग ना जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी फिट नहीं रह पाते हैं। फिट रहने के लिए योगा एक बेहतर तरीका है।
इसको नियमित करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसलिए आज हम फिट रहने के लिए कुछ योगासन लेकर आए हैं, जिससे आप फिट रह सकते हैं और लंबे समय तक बुढ़ापे से दूर रहते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि किन योगसन को करने से आप फिट रह सकते हैं।
इन योगासन को करने से लंबे समय तक रहेंगे बुढ़ापे से दूर
1. पार्श्व कोणासन
इस योगा को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को फैलाना है। इसके बाद आप अपने दाहिने पैर को दाहिनी ओर मोड़ें, साथ ही दाहिने घुटने को मोड़ें और अपना बायां पैर सीधा रखें।
इसके बाद अपनी बांहों को बगल में फैलाते हुए उठाएं। साथ ही दाहिनी हथेली लाएं और इसे दाहिने पैर के सामने रखें। इसके बाद बाएं हाथ को आकाश की ओर बढ़ाएं और बाईं हथेली को ऊपर की ओर देखें और दूसरी तरफ दोहराएं।
2. पादंगुष्ठासन
इस आसन को करने के लिए आपको बैठने की स्थिति से अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाना है। इसके बाद आप पैर की उंगलियों को पकड़ें, श्वास लें और बांहों को सीधा करते हुए देखें। इसके बाद सांस छोड़ें और आगे की ओर मोड़ें।
ध्यान रहें कि इस पूरे अभ्यास के दौरान आपको अपने पैरों और घुटनों को सीधा रखने की कोशिश करना है। यदि नए हैं, तो आपको इसे पूरा करने के लिए घुटनों को थोड़ा मोड़ना पड़ सकता है। साथ ही अभ्यास के साथ धीरे-धीरे अफने घुटनों को सीधा करना की कोशिश करें।
3. वशिष्ठासन
इसको करने के लिए आपको संतुलन आसन (प्लैंक) से शुरुआत करनी हैं।साथ ही बाईं हथेली को जमीन पर मजबूती से रखते हुए, दाहिने हाथ को फर्श से हटा दें। इसके बाद दाहिनी ओर मुड़ें और दाहिने पैर को फर्श से उठाकर बाएं पैर के ऊपर रख लें और दाहिना हाथ ऊपर उठाएं।
इसके बाद दोनों घुटनों, एड़ियों और पैरों को एक दूसरे के संपर्क में रखें। इसके बाद ये सुनिश्चित जरूर कर लें कि दोनों हाथ और कंधे एक सीधी रेखा में हों और फिर सिर घुमाएं और दाहिने हाथ को देखें। इसके बाद इस आसन में कुछ देर रुकें और बाईं ओर भी ऐसा ही दोहराएं।
4. सावित्री आसन
इस आसान को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने घुटनों को टेकना हैं और बांहों को ऊपर उठाना हैं। इसके बाद आप आगे की ओर देखें। साथ ही हाथ, रीढ़, कूल्हे और जांघ एक सीधी रेखा में होने चाहिए। इसके बाद सामान्य रूप से पकड़ें और सांस लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines