Fitness Trends 2024: हेल्दी बॉडी के लिए ये 7 फिटनेस ट्रेंड वायरल, आजमाकर देखें

Year Ender 2024: साल 2024 फिटनेस के प्रति समर्पित साल रहा है। इस साल सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच में कई फिटनेस ट्रेंड्स चर्चा में रहे हैं। इनमें वजन कम करने, हेल्दी रहने और वर्कआउट जैसी चीजें शामिल थीं। आइए जानते हैं लोगों ने क्या-क्या फॉलो किया।

Year Ender 2024

photo credit-META AI

विज्ञापन

Year Ender 2024: स्वस्थ रहने के प्रति लोगों की धारणा में काफी बदलाव देखा गया है। साल 2024 लोगों के बीच सेहत के प्रति उजागर वर्ष रहा है। इस साल समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेंड काफी वायरल हो रहे हैं, जो हेल्दी बॉडी के लिए अपनाए गए थे। इनमें डाइट, एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेंड और कई चीजें शामिल हैं। नया साल शुरू होने में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में आपको नए साल की शुरुआत सेहतमंद तरीके से करनी चाहिए, जिसमें पिछले साल के ये ट्रेंड्स आपकी सहायता कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में।

चर्चाओं में रहे ये फिटनेस ट्रेंड्स

1. 10,000 स्टेप्स

विज्ञापन

इस साल 10 हजार कदम चलकर फिट रहने और वजन कम करने वाले रूल की खूब चर्चा हुई है। 10 थाउजंड स्टेप्स फिटनेस रूल स्लिम होने और फिट होने के लिए फॉलो किया जा रहा है। इस रूल को खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी अप्रूव किया है, जिसे इंडिया और दुनिया के कई देशों के लोगों द्वारा अपनाया गया था।

2. हाई इंटेंस एक्सरसाइज

विज्ञापन

एक्सरसाइज के ट्रेंड में साल 2024 में हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज काफी वायरल हुई है। इसने 40 से अधिक के उम्र के लोगों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित किया था। यह मसल्स को मजबूती देने वाला एक्सरसाइज पैटर्न है, जो हफ्ते में 3 से 4 दिन की जाती है। इस एक्सरसाइज पैटर्न में लगातार कुछ मिनटों तक हैवी एक्सरसाइज की जाती है।

3. प्लैंक्स

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्लैंक्स चैलेंज काफी सुर्खियों में रहा है। यह खूब ट्रेंडिंग रहा है, वो भी महिलाओं के बीच। इस फिटनेस ट्रेंड की मदद से बैली फैट को कम करने में मदद मिलती है।

Year Ender 2024

photo credit-META AI

विज्ञापन

4. नींद को लेकर ट्रेंड

अगर हम सेहतमंद रहने की बात कर रहे हैं, तो उसमें नींद का भी एक बड़ा रोल है। नींद दरअसल ऐसी चीज है, जो हमारे शरीर के पोषण, क्षमता, ऊर्जा से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इस साल नींद के लिए अलग-अलग स्लीपिंग पैटर्न की तलाश की गई थी, जिसमें स्लीप मैक्सिंग, डे नैप्स और 10 घंटे की नींद वाला पैटर्न चर्चाओं में था।

विज्ञापन

5. माइंड-बॉडी एक्सरसाइज

इसमें योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी चीजें शामिल हैं। यह वर्कआउट रूटीन साल 2024 में काफी चर्चित रहा है। इसमें लोगों ने दिमाग और शरीर, दोनों को ही स्वस्थ रखने के लिए वर्कआउट किया है। यह बॉडी के लचीलेपन को बढ़ाता है और मेंटल हेल्थ को इम्प्रूव करता है।

विज्ञापन

6. गट हेल्थ

इस साल लोगों के बीच सेहतमंद रहने के लिए गट हेल्थ का ट्रेंड भी काफी मशहूर है। गट हेल्थ या आंतों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में डेयरी और प्रोबायोटिक्स का सेवन बढ़ाने के तरीकों के बारे में खूब बातें की गई हैं। हेल्दी गट से पाचन शक्ति में सुधार होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

विज्ञापन

7. कीटो डाइट

डाइट का भी इस साल काफी रोल रहा है। Keto डाइट के बारे में, तो आपने सुना ही होगा। यह डाइट पूरे साल चर्चाओं में रही है। यह प्रोटीन, फाइबर से भरपूर डाइट होती है, जिसमें मांस, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फल और सब्जियां खाई जाती हैं। इस डाइट में कार्ब्स का सेवन कम होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ