सावधान! 7 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं चिया सीड्स, हो सकते हैं कई नुकसान

Worst Food Combination: सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग तरह-तरह की हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक चिया सीड्स भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स खाते समय अगर ये गलतियां कर दी तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं? जानिए कैसे।

Chia Seeds Side Effects

Worst Food Combination: सेहतमंद चीजों में कई बीज और नट्स भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक है चिया सीड्स। ये छोटे-काले बीज हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। चिया सीड्स खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इन बीजों को लेकर अनजाने में की गई कुछ गलतियां हमारी सेहत के लिए भारी पड़ सकती हैं। जी हां, कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजें हैं जिनके साथ इन बीजों को खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड्स हैं वो जिनके साथ चिया सीड्स का परहेज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

इन 7 चीजों के साथ कभी न मिलाएं चिया सीड्स

1. डेयरी प्रोडक्ट

विज्ञापन

चिया के बीजों में पहले से फाइबर होता है, ये जब डेयरी उत्पादों के साथ मिलाया जाता है, खासकर बड़ी मात्रा में, तो वे एक जिलेटीन (Gelatin) जैसे टेक्सचर में आ जाते हैं, जो कुछ लोगों को खाने में अजीब लग सकता है। इसके अलावा यह मिक्सचर कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

2. दवाइयों के साथ

चिया सीड्स कुछ खास दवाओं, खासकर खून पतला करने वाली दवाओं और ब्लड प्रेशर के लिए खाई जाने वाली दवाओं के साथ उल्टी प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3 जिससे ब्लीडिंग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। अगर आप कोई दवा खा रहे हैं तो चिया सीड्स खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन

3. जरूरत से ज्यादा फाइबर

चिया के बीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें अन्य हाई फाइबर फूड्स के साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जैसे कि पेट फूलना और गैस होना। चिया सीड्स को भोजन में शामिल करते समय बीन्स, साबुत अनाज और कुछ सब्जियों की मात्रा को डाइट से थोड़ा कम कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

chia seeds

4. फलों का रस

विज्ञापन

चिया के बीजों को फलों के रस के साथ मिलाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। चिया और फ्रूट जूस का मिक्स कभी भी एक अच्छा कॉमबिनेशन नहीं हो सकते हैं। इसके बजाय साबुत फलों को खाएं, जो चीनी की अधिकता के बिना फाइबर और पोषक तत्व से भरे होते हैं।

5. कैफीन

विज्ञापन

कैफीन डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा कर सकता है। जबकि चिया के बीजों को पाचन तंत्र में सही से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। कैफीन युक्त ड्रिंक्स के साथ चिया के बीजों का सेवन करने से पोषक तत्वों का प्रभाव कम हो सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

6. शराब

विज्ञापन

चिया के बीजों को शराब के साथ मिलाकर पीना हानिकारक हो सकता है क्योंकि इन बीजों में लिक्विड को सोखने की शक्ति होती है। ऐसे में शराब के साथ मिलाकर इसे पीने से शरीर में शराब या अल्कोहल की मात्रा ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा शराब से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

7. हाई शुगर फूड्स

विज्ञापन

चिया सीड्स को पेस्ट्री या कैंडी जैसे अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों के साथ खाने से उनके सेहतमंद गुण कम हो सकते हैं। इन बीजों का काम होता है संतुलित आहार का समर्थन करना है। हाई शुगर के सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है, जिससे आप कमजोर हो सकते हैं।

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

चिया के बीज आपकी डाइट को और हेल्दी बनाने का काम करते हैं। इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप उन्हें किसके साथ खाते हैं। चिया सीड्स को खाने का सही तरीका है- इन्हें सादे पानी में रातभर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं। दूसरा तरीका है कि आप इन्हें ग्रीक योगर्ट या फिर ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ