World Spine Day: रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, न्यूरोस्पाइन सर्जन ने कहा कमर का दर्द भी रहेगा दूर

Spine Health: रीढ़ की हड्डी शरीर का ढांचा बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाती है. ऐसे में अपनी रीढ़ की सेहत बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए यह बता रहे हैं न्यूरोस्पाइन सर्जन. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Spine Health

Foods For Healthy Spine: अपनी रीढ़ को सेहतमंद रखने के लिए खानपान में शामिल करें ये चीजें. Image Credit - Pexels

World Spine Day 2025: वर्ल्ड स्पाइन डे हर साल 16 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को रीढ़ की हड्डी की सेहत अच्छी रखने के लिए प्रोत्साहित करना, रीढ़ से जुड़ी बीमारियों से अवगत कराना और रीढ़ की दिक्कतों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. रीढ़ की हड्डियों की दिक्कतें एक समय पर बड़े-बूढ़ों को प्रभावित करती थीं, लेकिन आज के समय में युवाओं ही नहीं बल्कि बच्चों तक को रीढ़ की दिक्कतें (Spinal Problems) होने लगी हैं. इसकी बड़ी वजह खराब पोश्चर, खराब लाइफस्टाइल और खानपान का सही ना होना है. ऐसे में न्यूरोस्पाइन सर्जन डॉ. अरुण तुंगारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि खानपान की वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाकर रीढ़ की हड्डियों की दिक्कत को दूर रखा जा सकता है और रीढ़ की हड्डी सेहतमंद रहने में मदद मिलती है. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं | Foods To Eat For Spine Health

डॉ. अरुण तुंगारिया का कहना है कि अगर इन फूड्स को आपने खाना शुरू कर दिया तो ना सिर्फ आपकी रीढ़ की हड्डी को फायदा मिलेगा बल्कि कमर दर्द (Back Pain) की दिक्कत भी कम हो जाएगी.

विज्ञापन

बेरीज और चेरीज – स्ट्रॉबेरीज, चेरीज, जामुन और शहतूत में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की भरपूर मात्रा होती है. शरीर में जहां भी सूजन होती है या कमर का दर्द हो तो इन दिक्कतों को दूर करने में इन फूड्स का अच्छा असर नजर आता है.

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स – शरीर को सूखे मेवों (Dry Fruits) से भरपूर पोषण मिलता है. खासकर अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो नर्व हेल्थ को अच्छा रखते हैं. इनसे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और खनिज भी मिलते हैं जो रीढ़ की हड्डी और डिस्क को पोषण देते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां – ग्रीन वेजिटेबल्स यानी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ में मैग्नीशियम होता है जो आपकी स्पाइन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो रीढ़ और डिस्क को हेल्दी और फ्लेक्सिबल रखती है.

विज्ञापन

दूध और दूध से बनी चीजें – डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर में भरपूर कैल्शियम होता है जो हड्डियों की सेहत के लिए बेहद अच्छा है. इनसे शरीर को विटामिन डी3 भी मिलता है जो रीढ़ की हड्डी की सेहत अच्छा रखता है.

हल्दी वाला दूध – डॉक्टर ने बताया कि हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दादी-नानी भी देती थीं क्योंकि यह लाभकारी गुणों से भरपूर होता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं. खासतौर से कमर दर्द को कम करने के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद होती है.

विज्ञापन

डॉक्टर के बताए इन फूड्स को आप भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और रीढ़ की हड्डी को सेहतमंद रख सकते हैं.

इस तरह रीढ़ की सेहत रहेगी अच्छी

विज्ञापन
  • एक ही पोश्चर में बहुत ज्यादा देर बैठने से परहेज करें.
  • बहुत देर तक बैठे रहते हैं तो हर 30 से 40 मिनट में खड़े हों और शरीर को स्ट्रेच करें.
  • अपने फोन को झुककर इस्तेमाल ना करें.
  • गर्दन और कमर की स्ट्रेचिंग जरूर करें.
  • अपनी पीठ को सीधा करके और पैर को जमीन पर टिकाकर बैठें.

यह भी पढ़ें – World Anesthesia Day: एनेस्थीसिया किसे नहीं दिया जा सकता है और किन लोगों पर नहीं होता इसका असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ