World Food Day 2025: कब्ज में क्या खाना चाहिए? यहां जानिए कौन सी 10 चीजें मल को पतला करती हैं

Constipation Diet: खानपान सही ना होने पर कब्ज की दिक्कत हो सकती है. इसीलिए कब्ज में क्या खाने पर मलत्याग करना आसान हो जाता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है, जानिए यहां.

World Food Day

मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? Image Credit - Freepik

World Food Day: हर साल 16 अक्टूबर के दिन विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है. यह दिन खाने की जरूरत को लेकर जागरुकता फैलाने और खाने के महत्व से सभी को अवगत कराने के मकसद से मनाया जाता है. हमारी डाइट हमारी सेहत पर गहरा असर डालती है. व्यक्ति का खानपान सही नहीं होगा तो सेहत बिगड़ते देर नहीं लगेगी. खानपान खराब होने से व्यक्ति कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की चपेट में आ जाता है जिनमें से एक है कब्ज. मलत्याग सही तरह से ना कर पाने की दिक्कत को कब्ज (Constipation) कहते हैं. कब्ज में मल कड़ा हो जाता है और जल्दी बाहर नहीं निकलता. इससे पेट दिनभर भारी रहता है, पेट में दर्द रहता है और मल कड़ा होने और जोर लगाकर मलत्याग करने से बवासीर होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए ऐसी 10 कौन सी चीजें हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में असरदार होती हैं.

विज्ञापन

कब्ज में खाएं ये 10 चीजें | 10 Foods You Should Eat In Constipation

गेंहू की रोटी – कब्ज में फाइबर का सेवन जरूरी होता है. फाइबर मल में भार लाता है जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है. इसीलिए गेंहू की रोटी, गेंहू वाली ब्रेड और गेंहू से बनी चीजें खाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

दाल – कब्ज में दाल फायदेमंद होती है. सभी तरह की दाल खाई जा सकती है. दाल के अलावा राजमा और ब्लैक बींस खाएं.

छोले – सफेद छोले (Chickpeas) कब्ज में खाए जा सकते हैं. इनसे शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है.

विज्ञापन

ब्राउन राइस – कब्ज में सफेद चावल खाने के बजाए ब्राउन राइस खाएं. ब्राउन राइस कब्ज में फायदेमंद साबित होते हैं.

बेरीज – बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और इंफ्लेमेशन को कम करती हैं. स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज और ब्लूबेरीज वगैरह खाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

सेब – फाइबर से भरपूर सेब (Apple) कब्ज दूर करने में असरदार होते हैं. सेब को छिलके के साथ खाएं.

ब्रोकोली – हरी ब्रोकोली को कब्ज की डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही गाजर और हरी मटर खा सकते हैं.

विज्ञापन

बादाम – सूखे मेवे फाइबर से भरपूर होते हैं और कब्ज से निजात दिलाते हैं. आप कब्ज की डाइट में बादाम या मूंगफली शामिल कर सकते हैं.

सोयाबीन – फाइबर के साथ ही सोयाबीन से शरीर को प्रोटीन भी मिलता है. सोयाबीन और सोया प्रोडक्टस कब्ज में राहत देते हैं.

विज्ञापन

ओट्स – ओटमील या ओट्स को खाया जा सकता है. ये हल्के होते हैं लेकिन फाइबर से भरपूर भी हैं. इनसे पेट की सेहत अच्छी रहती है.

कब्ज में क्या नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन
  • कब्ज के मरीजों को ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए,
  • प्रोसेस्ड या पैकेटबंद चीजें कम खानी चाहिए.
  • चिप्स खाने से परहेज करें.
  • बाहर का जंक फूड ना खाएं.
  • मीट खाने से परहेज करें.
  • बाजार में मिलने वाले फ्रोजन फूड्स कभी ना खाएं.

ढेर सारा पानी जरूर पिएं

कब्ज से परेशान लोगों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए. खासतौर से जब फाइबर से भरपूर डाइट ली जाती है तो शरीर को पानी की भी जरूरत होती है. इसीलिए पानी पीते रहें. पानी के अलावा सूप और फल या सब्जियों के ताजा जूस बनाकर पिएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ