Bacchon Mein Motapa Badhna: हर माता-पिता अपने बच्चों का बहुत ही ध्यान रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. यह रिपोर्ट वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 ने जारी की है. इसमें खुलासा किया है कि भारत में बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकती है. रिपोर्ट बताती है कि बच्चों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के पीछे कई बार माता-पिता की कुछ गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं और माता-पिता को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता. रिपोर्ट में बताया गया है कि जंक फूड खाने की आदत , ज्यादा स्क्रीन टाइम और कम काम करने जैसी आदतें बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता समय रहते इन गलतियों को पहचानें और बच्चों की दिनचर्या में हेल्दी आदतों को शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर
भारत में तेजी से बढ़ रहा है बच्चों में मोटापा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 4.1 करोड़ यानी 41 मिलियन बच्चे मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण भारत दुनिया में बचपन के मोटापे के मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले सालों में बच्चों को कई गंभीर बीमारियां हो जाएंगी.
बच्चों में होने वाली बीमारियां
- डायबिटीज होना
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- दिल की बीमारियों होना
कौन सी गलतियां कर रही हैं बच्चों की सेहत से खिलवाड़?
- जंक फूड की आदत लगाना
- मोबाइल और स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल ना करना
- आउटडोर खेलों में कमी होना
- गलत खानपान की आदत बदल जाना
क्यों खतरनाक है बचपन का मोटापा?
इस रिपोर्ट के एक्सपर्ट का कहना है कि बचपन में बढ़ा हुआ वजन आगे चलकर कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है. रिसर्च के अनुसार, दुनिया में करोड़ों बच्चे अधिक वजन के कारण कम उम्र में ही क्रॉनिक बीमारियों के शुरुआती लक्षण झेल रहे हैं.
मां-बाप को क्या करना चाहिए?
- बच्चों को रोजाना 1 घंटा खेलने के लिए कहें, क्योंकि ऐसा करने से उनकी बॉडी एक्टिव रहेगी.
- जंक फूड की जगह घर का बना हुआ खाना दें ताकि बच्चा मोटापे से बच सके.
- फल, सब्जियां और संतुलित आहार को डाइट में जरूर शामिल करें.
- बच्चों की दिनचर्या और नींद का सही समय तय करें.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
38 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines