बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया आदि होने लगती है. इसकी खास पहचान ज्यादातर लोग बुखार आने पर करते हैं, लेकिन सिर्फ बुखार आना इन बीमारियों का लक्षण नहीं हो सकता. WHO के मुताबिक, चिकनगुनिया डेंगू या मलेरिया से बिल्कुल अलग होती है, जिसके लक्षण डेंगू और जीका से काफी मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए इसे पहचानना कई बार मुश्किल होता है. अगर आप भी इसकी पहचान नहीं कर पाते या वक्त पर करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में नाश्ते के लिए बेस्ट हैं ये 7 चीजें, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए बेस्ट ऑप्शन
---विज्ञापन---
बुखार के साथ तेज जोड़ों में दर्द होना
WHO की एक रिपोर्ट के चिकनगुनिया में आमतौर पर अचानक तेज बुखार के साथ गंभीर जोड़ों का दर्द शुरू होता है. इसके अलावा, जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, मतली और शरीर पर रैश भी हो सकते हैं. इस बीमारी में जोड़ों का दर्द इतना ज्यादा हो सकता है कि काम करना भी मुश्किल हो जाए. ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही करना ठीक नहीं है.
चिकनगुनिया के कितने दिनों में नजर आते हैं लक्षण?
यह मच्छर काटने पर निर्भर करता है, क्योंकि संक्रमित मच्छर के काटने के बाद चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर पर 4 से 8 दिन में दिखाई देते हैं. हालांकि, WHO का कहना है कि इसमें 2 हफ्ते का दिन भी लग सकता है. इसलिए अगर आपका बुखार उतर नहीं रहा है या जोड़ों में काफी दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.
---विज्ञापन---
डेंगू और चिकनगुनिया में क्यों होती है कन्फ्यूजन?
डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां हैं और शुरुआती लक्षणों में काफी समानता हो सकती है. इस दौरान बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द दोनों में दिखाई दे सकता है. WHO की 2025 की क्लिनिकल गाइडलाइन के मुताबिक, इन बीमारियों के शुरुआती लक्षणों में समानता होने की वजह से लोग इसकी पहचान वक्त पर नहीं कर पाते हैं.
चिकनगुनिया की पहचान कैसे करें?
WHO के मुताबिक सिर्फ लक्षणों के आधार पर चिकनगुनिया की पहचान करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए बीमारी पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह वायरस बहुत ही तेजी से फैलता है और RT या PCR की जाती है. बाद में एंटीबॉडी की जांच का इस्तेमाल किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
इस बीमारी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
- मच्छर हमेशा उन जगहों पर काटता है, जो हिस्सा खुला हुआ दिखाई देता है. इसलिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनकर अपना बचाव करें.
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले, बाल्टी और दूसरे पानी वाले कंटेनर को रोजाना साफ करें.
- चिकनगुनिया के लक्षण होने पर शुरुआती दिनों में मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं, ताकि संक्रमित मच्छर के जरिए वायरस दूसरे लोगों तक न पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज! इंफेक्शन से लेकर कैंसर तक हो सकते हैं ये कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
---विज्ञापन---