Fatty Liver में नाश्ते के लिए बेस्ट हैं ये 7 चीजें, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए बेस्ट ऑप्शन

Best Breakfast Reasons: फैटी लिवर होने पर हर इंसान में एक जैसे लक्षण दिखाई नहीं देते, अगर आपको इंफेक्शन हो रहा है या लिवर से जुड़े लक्षण लगातार दिखाई दे रहे हैं तो आपको दवा के साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा. 

best breakfast options for fatty liver aiims doctor suggested 
1 / 8
Fatty Liver में क्या खाना चाहिए? Image Credit- Freepik

फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ डाइट लेने भी जरूरी है. अगर खानपान सही हो तो लिवर की इस समस्या हो काफी हद तक हल किया जा सकता है. इसको लेकरAIIMS ट्रेंड डॉक्टर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी के मुताबिक आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर हों, आइए इनकी इंस्टाग्राम की वीडियो के जरिए जानते हैं.

विज्ञापन

चिया सीड्स पुडिंग विद नट्स और बेरीज

चिया सीड्स पुडिंग विद नट्स और बेरीज2 / 8

चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं. इसे बिना चीनी वाले दूध या दही में भिगोकर ऊपर से बादाम, अखरोट और ताजी बेरीज डालकर खा सकते हैं. इसे भी पढ़ें-  आपका भी शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता है? बाबा रामदेव ने बताएं कंट्रोल करने के आसान आयुर्वेदिक उपाय

विज्ञापन

दही विद नट्स एंड बेरीज

दही विद नट्स एंड बेरीज3 / 8

बिना चीनी वाला दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकता है. इसमें थोड़े बादाम, अखरोट और बेरीज मिलाकर हल्का और पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जा सकता है.

ओटमील विद प्रोटीन एंड बेरीज

ओटमील विद प्रोटीन एंड बेरीज 4 / 8

ओट्स में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. इसे दूध या बिना चीनी वाले दही के साथ बनाकर बेरीज और थोड़े नट्स शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

वेजी आमलेट 

वेजी आमलेट 5 / 8

अंडे के साथ पालक, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज जैसी सब्जियां मिलाकर वेजिटेबल ऑमलेट बनाया जा सकता है. यह प्रोटीन और सब्जियों से भरपूर नाश्ता बन जाता है.

मूंग दाल चीला 

मूंग दाल चीला 6 / 8

मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इसमें प्याज, टमाटर, पालक या अन्य सब्जियां मिलाकर चीला बनाएं. इसे कम तेल में पकाना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

एवोकाडो सैंडविच 

एवोकाडो सैंडविच 7 / 8

होल-ग्रेन या मल्टीग्रेन ब्रेड पर मैश किया हुआ एवोकाडो लगाएं और उसमें टमाटर, खीरा, लेट्यूस जैसी सब्जियां डालें. इसमें मक्खन या ज्यादा सॉस डालने से बचें.

टोफू वेजी बाउल

टोफू वेजी बाउल 8 / 8

टोफू को हल्का सा पकाकर उसमें पालक, शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर जैसी सब्जियां मिलाएं. स्वाद के लिए नींबू और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप चाहें तो कॉर्न का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज! इंफेक्शन से लेकर कैंसर तक हो सकते हैं ये कारण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन